CG NEWS : बढ़ती गर्मी को देखते हुए शिक्षा विभाग ने रायपुर सहित इन जिलों के स्कूल समय में किया बदलाव, आदेश जारी…

 

 

नेहा शर्मा, रायपुर, न्यूज राइटर, 04 अप्रैल, 2023

 

छत्तीसगढ़ में कुछ दिनों से मौसम में बदलाव आया हुआ है। लेकिन दिन में गर्मी का प्रकोप जारी है। प्रदेश के कई जिलों में लगातार तापमान में वृद्धि हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार इस वर्ष प्रदेश में भीषण गर्मी पढ़ने वाली है। वहीं गर्मी और दोपहर के धूप को देखते हुए स्कूल के टाइम बदलाव किया गया है। राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के कई हिस्सों में अब तक स्कूल के समय में बदलाव का आदेश जारी हो चुका है। जिन जिलों केलिए स्कूल की टाइमिंग में बदलाव हुआ है, उसमें रायपुर, बालोद, जशपुर, कोरबा, कवर्धा, मोहला-मानपुर- अंबागढ़ चौकी, बीजापुर सहित कई अन्य जिले हैं।

ये भी पढ़ें :  अहमदाबाद: नकली दस्तावेज बनाकर रहने वाले 50 बांग्लादेशी घुसपैठियों को हिरासत में लिया गया

 

रायपुर और बालोद जिले से आज की तारीख में स्कूल के समय में बदलाव हुआ है। रायपुर में पहली पाली की सभी कक्षाएं 7.30 बजे से 11.30 बजे तक संचालित होगी। वहीं दो पालियों में चलने वाली पहली पाली की प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक शाला 7.30 बजे से 11.30 बजे तक और हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूल 11.30 बजे से 4.30 बजे तक संचालीत होगी।

ये भी पढ़ें :  Big Breaking : IAS जनक पाठक ने जॉइन किया आबकारी आयुक्त का पदभार...पदभार ग्रहण करते ही ये आदेश किया जारी

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment