Breaking
27 Nov 2026, Fri

लॉकडाउन में शराब नहीं मिली तो सैनिटाइजर पीने से हुईं मौतें, ये देखकर मेरी हिम्मत नहीं हुई कि शराबबंदी का आदेश दूं : सीएम भूपेश बघेल

 

उर्वशी मिश्रा, न्यूज राइटर, रायपुर, 15 मई, 2023

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि कोरोना काल में लॉकडाउन के दौरान लोगों को शराब नहीं मिली तो उन्होंने सैनिटाइजर पी लिया। इससे उनकी मौत हो गई। ये देखकर मेरी हिम्मत नहीं हुई कि मैं शराबबंदी का आदेश दे दूं।

2018 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने सरकार बनने पर राज्य में शराबबंदी का वादा किया था। जिसके बाद भाजपा कई दफा राज्य में शराबबंदी की मांग कर चुकी है। मगर अब तक ये लागू नहीं हुई है। इसे लेकर लगातार बयानबाजी होती रही है।

ये भी पढ़ें :  दपूमरे जीएम तरुण प्रकाश के साथ सांसदों की बैठक, रायपुर–दुर्ग स्टेशन री-डेवलपमेंट की धीमी रफ्तार पर चिंता

नशा मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान का शुभारंभ

मुख्यमंत्री रविवार को रायपुर में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय पहुंचे थे। यहां उन्होंने नशा मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान का शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने कहा- नशा किसी मामले में फायदेमंद नहीं होता है। ये शरीर के लिए और व्यक्तित्व दोनों के लिए नुकसान ही पहुंचाता है। इस नशे की शुरुआत बाल्य काल में या युवा काल में होती है। बच्चे छोटे होते हैं, किशोर उम्र के होते हैं तो वह शौक से नशा करते हैं।

ये भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लॉन्च किया छत्तीसगढ़ का पहला छत्तीसगढ़ी डिजिटल रेडियो स्टेशन ‘रेडियो संगवारी‘

 

गुड़ाखू के लिए कोई महिला हाथ नहीं उठाती

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि यदि नशाबंदी की बात की जाए तो महिलाएं इसके लिए तत्काल तैयार हो जाती हैं। जिससे ऐसा लगता है कि नशा सिर्फ पुरुष ही करते हैं। जब मैं सभाओं में शराबबंदी की बात करता हूं तो सभी महिलाएं दोनों हाथ उठा देती हैं, लेकिन इसके बाद जब मैं गुड़ाखू पर बैन लगाने की बात कहता हूं तो एक महिला हाथ नहीं उठाती। क्योंकि वह इस नशे का ज्यादा सेवन ज्यादा करती हैं। उन्होंने आगे कहा कि मैं राज्य के मुखिया होने के नाते तत्काल आदेश दे सकता हूं शराबबंदी करने का, लेकिन इससे समस्या का समाधान हो पाएगा क्या।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *