Breaking
27 Nov 2026, Fri

तहसीलदार दुबे अपने प्रतिद्वंद्वी को 304 वोटों से हराकर बने छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ के प्रांताध्यक्ष

 

 

नेहा शर्मा, न्यूज राइटर, सुहेला, 04 फरवरी, 2024

सुहेला।  छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ के प्रांताध्यक का चुनाव हुआ संपन्न। सुहेला के तहसीलदार नीलमणि दुबे बने प्रांताध्यक। अपने  प्रतिद्वंद्वी को 304 वोटों से हराया। छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ के प्रांताध्यक का चुनाव 4 फरवरी रविवार को प्रत्येक जिला मुख्यालय में आयोजित की गई थी। पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार दोनों को मिलाकर लगभग 550 सदस्य थे। मतदान का समय सुबह 11:00 से 2:00 बजे तक आयोजित की गई थी। निर्वाचन का कार्य प्रत्येक जिला के जिलाध्यक्षो ने मतदान संपन्न कराया।

प्रांताध्यक्ष के चुनाव में नीलमणि दुबे को 304 मत मिले। वहीं उसके प्रतिद्वंद्वी गुरुदत्त पंचभावे को 143 वोट मिला। कुल 450 मत पड़े। नीलमणि दुबे 307 वोटो से विजयी हुए। नीलमणि दुबे को सबसे ज्यादा वोट रायपुर 69 में से 57 वोट मिले वहीं सबसे कम वोट सुकमा 6 मे से एक वोट मिला।

ये भी पढ़ें :  तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, पति-पत्नी की मौत, दो बच्चों समेत 5 की हालत गंभीर

गौरतलब है कि प्रांताध्यक के चुनाव में नीलमणि दुबे शुरू से ही अपना दबदबा बनाया हुआ था। अपने तहसीलदार साथियों के ग्रुप में वीडियो वायरल कर अपने भावनाओं और विचारों से अवगत कराया था। वायरल वीडियो में तहसीलदारों को मूलभूत सुविधा दिलाने, त्रुटि सुधार की धारा 114 व 115 की शक्ति पुनः तहसीलदारों को दिलाने, दुर्भावनावश की गई कार्यवाहियों पर सुरक्षा प्रदान करना  जैसी विचार प्रकट किया था। जिसे उनके तहसीलदार साथियों ने हाथों हाथ ले लिया और उन्हें एक तरफा वोट देकर प्रांताध्यक पद पर विराजमान कर दिए।

ये भी पढ़ें :  जम्मू में आतंकी हमला, छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों को धर्म पूछकर मारी गोली, दोनों की मौत

 

निर्वाचन समिति के अध्यक्ष पवन कोसमा मतगणना कर विजय प्रत्याशी की घोषणा की। जहां नीलमणि दुबे 307 वोटो से विजयी हुए। प्रांत अध्यक्ष बनने पर तहसीलदार अजय चंद्रवंशी  बाबूलाल कुर्रे, विभोर यादव, वसुमित्र दीवान प्रेरणा सिंह, ममता ठाकुर, माया अंचल, मनोज गुप्ता , प्रकाश पटेल, प्रकाश साहू, प्रियंका बंजारा नायब तहसीलदार सुहेला, डीके सामल, तहसीलदार उज्जवल पांडे, जयेंद्र सिंह, भूषण सिंह मांडवी, निवेश कुरैशी, वसीम सिद्दीकी, अंकुर रात्रे, अश्वनी कंवर, प्रांजल प्रजापति, विपिन, गेंदालाल, वीरेंद्र नेताम, शेखर मंडई सहित समस्त तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों ने जीत पर बधाई दी।

ये भी पढ़ें :  CG सरकार का नया निर्देश, टेंट-पंडाल और साउंड-लाइटिंग के बकाया का हर महीने देना होगा हिसाब

उक्त संबंध में छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ के नवनिर्वाचित प्रांताध्यक्ष नीलमणि दुबे ने कहा कि मुझे एक तरफा वोट देकर विजयी बनाने पर बहुत आभारी हूं। किए गए वादों पर अमल करूंगा। हर कठिनाइयों पर अपने तहसीलदार साथियों का साथ दूंगा। समय-समय पर शासन और प्रशासन  को किसानो की समस्या, मूलभूत सुविधाओ एवं कार्य प्रणालियों से अवगत कराऊंगा।

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *