Breaking
28 Nov 2026, Sat

बिलासपुर पुलिस के निजात अभियान का जिले में शानदार एक वर्ष पूर्ण होने पर कृषि महाविद्यालय परिसर में उप मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन अरुण साव के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ गरिमामय कार्यक्रम

 

उर्वशी मिश्रा, बिलासपुर, 04 फरवरी, 2024

बिलासपुर। अवैध नशे के विरुद्ध बिलासपुर पुलिस द्वारा प्रारंभ किए गए कार्यवाही व जागरूकता अभियान ‘निजात’ के बिलासपुर जिले में सफल एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज ठाकुर छेदीलाल बैरिस्टर कृषि महाविद्यालय, कोनी के ऑडिटोरियम में एक गरिमामय कार्यक्रम पुलिस द्वारा आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने अपने उद्बोधन में कहा नशे करने वाले व्यक्ति को अपने घर के अबोध बच्चों पर हो रहे नुकसान के बारे में सोचना चाहिए। नशा से व्यक्ति ही प्रभावित होता है, समाज में अनेकों अपराधों और सड़क दुर्घटनाओं के जड़ में नशा होता है। सरकार अवैध नशे को सख्ती से खतम करेंगी। बिलासपुर पुलिस का यह अभियान अपने उद्देश्यों में बेहद सफल हुआ हैं, इसे सभी जगह चलाया जाना चाहिए।

बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने अभियान के दौरान जागरूकता और काउंसलिंग से हो रहे लोगों के जीवन में हो रहे परिवर्तन को रेखांकित करते हुए अपने तरफ से सरकंडा थाने में काउंसलिंग के लिए नशामुक्त कक्ष हेतु विधायक निधि से अनुदान का पत्र सौंपा और अन्य थानों हेतु मदद की बात कही।

ये भी पढ़ें :  नीति आयोग की 8वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक आज, सीएम बघेल भी होंगे शामिल

कुलपति एडीएन वाजपेई और ब्रह्माकुमारी की मंजू दीदी ने नशे से हो रही बुराइयों को दूर करने में पुलिस विभाग के अभियान को भूरी भूरी प्रशंसा की औऱ आम जन को नशे से दूर रहने की बात करते हुए, ‘ज़िंदगी को हाँ और नशे को ना’ कहने की सलाह दी।

इसके पूर्व कार्यक्रम में उद्धाटन वक्तव्य पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा दिया गया। अपने उद्बोधन मेंसविस्तार बताया कि किस प्रकार निजात अभियान अपराधों के रोकथाम में कारगर सिद्ध हो रहा है। साथ ही काउंसिलिंग, ताबड़तोड़ कार्यवाहियों के द्वारा नशे के सौदागरों और नशे के आदि व्यक्तियों को हतोत्साहित कर रहा है। पुलिस अधीक्षक ने इस अभियान में शामिल होकर जुड़ने हेतु बिलासपुर के सभी लोगों, विभिन्न वर्गों, जनप्रतिनिधियों संस्थाओं व मीडिया को धन्यवाद दिया जिनकी वजह से यह नशे के विरुद्ध एक स्वस्फूर्त आंदोलन के रूप में परिणत हो गया है।

कार्यक्रम में निजात अभियान पर तैयार कराई गई पत्रिका “निजात” का विमोचन भी किया गया एवं ब्रम्हकुमारीज़ दल के साथ साथ विभिन्न स्कूल, कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा नशा उन्मूलन पर केंद्रित गायन, नृत्य और नाटक का प्रस्तुतिकरण किया गया। सुमेधा विश्वास द्वारा एकल नृत्य, शासकीय प्राथमिक शाला हरदी के छात्रों द्वारा समूह नृत्य, शंकरा पब्लिक स्कूल हरदी के छात्रों द्वारा नाटक, साइंस कॉलेज के छात्रों द्वारा समूह नृत्य की प्रस्तुति दी गयी और श्रीमती हीना टण्डन एवं साथियों द्वारा स्व-लिखित गीत का गायन किया गया।

ये भी पढ़ें :  फिल्म अभिनेत्री ज्योत्सना ताम्रकार के साथ ट्रेन में लूटपाट की कोशिश

मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा निजात अभियान से जुड़ कर इस अभियान को और अधिक प्रसारित करने तथा सफलता में सहयोग प्रदान करने वाले व्यक्तियों, समूहों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

 

कार्यक्रम में प्रशस्ति पत्र प्राप्त करने वाले लोगों में हरिहर ऑक्सिजोन वृक्षारोपण अभियान समिति की ओर से संयोजक भुवन वर्मा एवं अन्य, सक्षम ग्रुप (निजात अभियान के अंतर्गत काउंसिलर्स) के निर्मल घोष, शेफाली घोष, मनीषा सिंह, डी विनीता राव, सृष्टि सिंह, निहारिका राव, संगीता शर्मा, पार्वती साहू, मदन मोहन गुल्ला, रेखा गुल्ला, अंजली चावड़ा, अंजू दुआ, शीतल लाट, विद्या साहू, कॉउंसिल टू सेक्योर जस्टिस की ओर से राम वर्मा, पायल एक नया सवेरा फाउंडेशन की ओर से पायल शब्द लाठ, रोटरी क्लब की ओर से चंचल सलूजा, ब्रह्माकुमारीज़ टिकरापारा, ब्रह्माकुमारीज़ राजयोग भवन, कठपुतली हेतु किरण मोइत्रा, राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से मनोज सिन्हा, निजात लघु फ़िल्म हेतु आर्यन, मनोरोग विशेषज्ञ डॉ सतीश श्रीवास्तव, ख्वाब वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से अमल जैन, अस्तित्व महिला समिति की ओर से पूजा वर्मा, शांता फाउंडेशन की ओर से नीरज घेमनानी, नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन महिला जिला की ओर से नम्रता शर्मा, सीएमडी कॉलेज की ओर से संजय दुबे, वन्दे भारत समिति की ओर से महेंद्र जैन तथा जिला सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर अनुज मिश्रा एवं अन्य लोग सम्मिलित थे। ऑडिटोरियम प्रांगण में पोस्टर और रंगोली के माध्यम से छात्र छात्राओ ने नशे से दूर रहने का संदेश दिया।

ये भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया ‘जश लर्न’ का जिला स्तरीय शुभारंभ

कार्यक्रम में सभागार में शहर के प्रतिष्ठित संस्थाओं के साथ जिला पुलिस बिलासपुर के सभी राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी सहित नगर के बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों सहित आमजन मौजूद थे।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *