Breaking
27 Nov 2026, Fri

धीरेंद्र शास्त्री की धर्मसभा रोक, प्रशासन ने रद्द की परमिशन; कारण जानकर हैरानी होगी

आगरा
यूपी के आगरा में बाबा बागेश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री की धर्म सभा शुरू होने के एक घंटे पहले प्रशासन ने इसकी इजाजत को रद्द कर दिया है। कार्यक्रम के आयोजकों ने भी इसको कैंसिल किए जाने की पुष्टि की है। कथा की अनुमति निरस्त किए जाने के पीछे की वजह के बारे में बताया जा रहा है कि प्रशासन को इसमें भारी भीड़ के जुटने की आशंका थी। पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार ने इस बारे में आयोजकों को जानकारी दी।

ये भी पढ़ें :  युवक के हाथ पर बने ‘महादेव’ के टैटू को देखकर संत प्रेमानंद ने की ये टिप्पणी

उन्होंने बताया कि धर्मसभा में करीब दो हजार लोगों की अनुमति दी गई थी लेकिन कार्यक्रम शुरू होने से पहले ही 10 हजार से अधिक लोग वहां पहुंच गए थे। ग्वालियर, भिंड, मुरैना और आसपास के जनपदों से लोग लगातार पहुंच रहे थे। भारी भीड़ के चलते कानून-व्यवस्था को लेकर दिक्कत आ सकती थी। लोगों की सुरक्षा को देखते हुए यह कदम उठाया गया। इस बारे में बागेश्वर पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री को अवगत करा दिया गया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री कार्यालय को भी अवगत कराया गया है।

ये भी पढ़ें :  यूपी में आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए ऐतिहासिक शुरुआत : समय पर मिलेगा पूरा वेतन, सामाजिक सुरक्षा की भी गारंटी

बता दें कि इसके पहले बारिश के कारण शु्क्रवार को धर्मसभा की जगह भी बदली गई थी। यह धर्मसभा पहले तारघर में होने वाली थी जिसे बदलकर फतेहाबाद रोड स्थित राजदेवम में आयोजित किया गया था। कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं लेकिन बारिश के कारण स्थान बदलना पड़ा था। राजदेवम में बाबा बागेश्वर की धर्मसभा शनिवार को एक बजे से शुरू होनी थी लेकिन एक घंटा पहले इसे रद्द कर दिया गया। आयोजकों ने राजदेवम में भी कार्यक्रम को लेकर बड़ी तैयारियां की थीं।

ये भी पढ़ें :  दुनिया अब ध्यान से सुनती है भारत की आवाज़, भारत की बात में है दम: राजनाथ सिंह

एक बजे राजदेवम पहुंचने वाले थे धीरेंद्र शास्त्री
बताया जा रहा है कि तय कार्यक्रम के अनुसार बाबा बागेश्वर धीरेंद्र शास्त्री को शनिवार दोपहर एक बजे आगरा के राजदेवम पहुंचना था। कार्यक्रम स्थल पर लोग बाबा बागेश्वर का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान उनका कार्यक्रम रद्द होने की सूचना आई।

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *