Breaking
12 Nov 2026, Thu

दोस्ती की जगह बदले की कहानी: ज्योतिषी ने फिरोज के नाम से भेजा मुंबई पुलिस को धमकी, FIR में खुलासा

मुंबई 
मुंबई ट्रैफिक पुलिस के व्हाट्सऐप नंबर पर आए बम धमकी संदेश के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। उत्तर प्रदेश के नोएडा से 51 साल के अश्विनी कुमार को गिरफ्तार किया गया है, जिसने खुद को आतंकी बताकर मुंबई को दहलाने की धमकी दी थी। आरोपी मूल रूप से बिहार की राजधानी पटना का रहने वाला है और पिछले पांच साल से नोएडा में रह रहा था। पेशे से वह ज्योतिषी है।

ये भी पढ़ें :  गुवाहाटी में ₹43 करोड़ की ड्रग्स जब्त, ट्रकों के फ्यूल टैंक में बने गुप्त केबिन से खुलासा

पुलिस ने उसके पास से 7 मोबाइल फोन, 3 सिम कार्ड, एक एक्सटर्नल स्लॉट, 6 मेमोरी कार्ड होल्डर, 2 डिजिटल कार्ड और 4 सिम कार्ड होल्डर बरामद किए हैं। आरोपी को मुंबई लाया जा रहा है।

गुरुवार देर रात ट्रैफिक पुलिस के नंबर पर मैसेज आया कि मुंबई में 34 ह्यूमन बम लगाए गए हैं और 14 पाकिस्तानी आतंकी भारत में घुस चुके हैं। संदेश में यह भी लिखा था कि 400 किलो आरडीएक्स का इस्तेमाल किया जाएगा। धमकी ऐसे समय आई जब गणेश विसर्जन से पहले पूरे शहर में भीड़भाड़ रहती है। इसके बाद पुलिस ने सुरक्षा कड़ी कर दी और शहर को हाई अलर्ट पर रखा।

ये भी पढ़ें :  32 हजार प्राथमिक शिक्षकों को बड़ी राहत: हाई कोर्ट ने नौकरी सुरक्षित की

दोस्ती से दुश्मनी बनी वजह
जांच में पता चला कि अश्विनी कुमार ने धमकी भरे संदेश अपने दोस्त फिरोज के नाम से भेजे। दोनों में पैसों के लेन-देन को लेकर झगड़ा हुआ था। पुलिस के मुताबिक, फिरोज ने पटना के फुलवारी शरीफ थाने में अश्विनी के खिलाफ केस दर्ज कराया था, जिसके चलते अश्विनी को तीन महीने जेल में रहना पड़ा। इसी रंजिश में उसने फिरोज का नाम इस्तेमाल कर धमकी भेजी, ताकि पुलिस उसे गिरफ्तार कर ले। मुंबई पुलिस ने कहा, “आरोपी ने खुद को आतंकी संगठन ‘लश्कर-ए-जिहादी’ का सदस्य बताकर धमकी दी। शुरुआती जांच में सामने आया है कि उसका मकसद आतंक फैलाना नहीं बल्कि अपने दोस्त को फंसाना था।”

ये भी पढ़ें :  सीएमआईई की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, 42 लाख भारतीयों की नौकरियां खतरे में, अवसरों की कमी से बढ़ी चिंता

 

Share

By News Writer Editor

News Writer Near Ambuja Mall, Main Road Pandri Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *