Breaking
14 Nov 2026, Sat

अब जीमेल पर मिलेगा पार्सल का पूरा अपडेट, एक जगह ट्रैक करें सारे ऑर्डर

नई दिल्ली

ऑनलाइन शॉपिंग करने के बाद बेसब्री से लोग अपने पार्सल आने का इंतजार करते हैं। सब यह जानना चाहते हैं कि पार्सल कहां तक पहुंच और वह कब डिलीवर होगा। गूगल लोगों की इस समस्या को खत्म करने और पार्सल ट्रैकिंग को आसान बनाने के लिए एक नई सुविधा लेकर आया है। गूगल के जीमेल के जरिए अब आप आसानी से अपने पार्सल को ट्रैक कर सकते हैं। Gmail ने "परचेस" नाम का एक नया टैब पेश किया है। यह टैब यूजर्स को उनके आने वाले सभी पैकेज डिलीवरी की जानकारी देगा। आइये, डिटेल के लिए नीचे पढ़ें।

सबसे ऊपर मिलेगी आने वाले पार्सल की डिटेल
Google के अनुसार, यह टैब यूजर्स को पिछली खरीदारी और शिपमेंट से जुड़े सभी ईमेल को एक ही जगह पर देखने की सुविधा देगा। जीमेल उन पैकेजों को इनबॉक्स में सबसे ऊपर दिखाएगा, जो 24 घंटे के अंदर आने वाले हैं। यह नया टैब आपकी सभी खरीदारी की जानकारी को एक साथ एक जगह पर दिखाएगा। जीमेल के इस "परचेस" टैब के जरिए लोग एक ही जगह पर अपनी सभी खरीदारी की जानकारी देख पाएंगे। इससे उन्हें अलग-अलग वेबसाइट पर जाकर अपने पैकेज को ट्रैक करने की जरूरत नहीं होगी।

ये भी पढ़ें :  11 अक्टूबर 2026 राशिफल: रविवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, धन और करियर में मिलेगा लाभ

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह फीचर पहली बार 2022 में शुरू किया गया था। इससे यूजर्स अपने आने वाले पैकेज डिलीवरी को सीधे अपने इनबॉक्स से ट्रैक कर सकते हैं। उन्हें अलग-अलग वेबसाइट पर जाने की जरूरत नहीं होती।

छुट्टियों में बहुत काम आएगा फीचर
गूगल का कहना है कि यह नया फीचर छुट्टियों के दौरान बहुत मददगार होगा। पीडब्ल्यूसी के 2025 के हॉलिडे आउटलुक के अनुसार, 39% हॉलिडे गिफ्ट की खरीदारी थैंक्सगिविंग और साइबर मंडे के बीच पांच दिनों में होती है। गूगल का कहना है कि यह नया टैब यूजर्स को इन सभी शिपमेंट को आसानी से ट्रैक करने में मदद करेगा। यह फीचर आज से मोबाइल और वेब पर पर्सनल गूगल अकाउंट वाले यूजर्स के लिए शुरू हो रहा है।

ये भी पढ़ें :  गंगा दशहरा पर ब्रह्म मुहूर्त में करें स्नान

प्रमोशन कैटेगरी को भी मिलेगा अपडेट
इतना ही नहीं, गूगल ने जीमेल के प्रमोशन कैटेगरी को भी अपडेट किया है। अब यूजर्स "सबसे ज्यादा काम के" प्रमोशन ईमेल के हिसाब से भी देख पाएंगे। कंपनी का कहना है कि इससे लोगों को उन ब्रांडों से डील ढूंढने में आसानी होगी, जो वे जानना चाहते हैं। इसके अलावा, जीमेल यूजर्स को आने वाले डील और खास ऑफर के बारे में भी बताएगा। यह अपडेट आने वाले हफ्तों में मोबाइल पर पर्सनल गूगल अकाउंट वाले यूजर्स के लिए शुरू हो जाएगा।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *