Breaking
15 Nov 2026, Sun

जयपुर में सड़क हादसा: डिवाइडर से टकराकर 16 फीट नीचे गिरी कार, 7 की दर्दनाक मौत

जयपुर
जयपुर के शिवदासपुरा थाना क्षेत्र में रविवार को रिंग रोड पर बड़ा सड़क हादसा हो गया. ओवरस्पीड कार डिवाइडर से टकराकर करीब 16 फीट नीचे अंडरपास में गिर गई. हादसे में कार सवार दो परिवार के सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों में 14 माह का मासूम और तीन साल का बच्चा भी शामिल हैं.

ये भी पढ़ें :  राजस्थान-बीकानेर में परिवार से मांगी 50 लाख की फिरौती, तीन आरोपी अवैध पिस्टल के साथ गिरफ्तार

हरिद्वार से लौट रहे थे दोनों परिवार
जानकारी के अनुसार, मृतक परिवार हरिद्वार से अस्थि विसर्जन कर लौट रहा था. कार की रफ्तार तेज होने के चलते चालक ने नियंत्रण खो दिया और वाहन डिवाइडर से टकराकर अंडरपास में जा गिरा.

लोगों ने दी पुलिस को सूचना
दोपहर के समय जब लोगों ने पानी में डूबी कार को देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त कार को बाहर निकाला और सभी शवों को मोर्चरी में रखवाया.

ये भी पढ़ें :  Rajasthan Mayor Election: 10 नगर निगमों का फैसला, BJP के 9 मेयर; कांग्रेस को 1 सीट

जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है. घटना के बाद इलाके में मातम छा गया. एक ही परिवार के कई सदस्यों की दर्दनाक मौत ने सभी को गहरे सदमे में डाल दिया है. जयपुर से हरिद्वार की दूरी सड़क मार्ग से लगभग 500 किलोमीटर है. ये दूरी लगभग 8 से 9 घंटे की है.

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *