अमेरिका में गुजराती महिला की हत्या, आरोपी गिरफ्तार – जानिए हमले की वजह

कैरोलीना 
अमेरिका के साउथ कैरोलीना में गुजराती महिला किरन पटेल की हत्या के मामले में एक 21 साल के संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी का नाम जायेदान मैक हिल बताया गया है। बता दें कि 16 सितंबर को किरन पटेल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। ओरोपी ने एक ही दिन में दो लोगों पर गोली चलाई थी।

पुलिस ने बताया कि 16 सितंबर को ही साउथ माउंटेन स्ट्रीट में एक शख्स पर गोली चलाई गई थी। रिपोर्ट के मुताबिक उसी दिन आरोपी ने किरन पटेल पर भी हमला किया। वह एक फूड मार्ट की पार्किंग में थीं। जानकारी के मुताबिक वह गैस स्टेशन की मैनेजर थीं और उस वक्त कैश गिन रही थीं।

ये भी पढ़ें :  Bijapur Naxal Attack : कांग्रेस विधायक के काफिले पर नक्सली हमला, नुक्कड़ सभा कर वापस लौटते वक्त हमला

आरोपी कैश रजिस्टर पर चढ़ गया और किरन पटेल को गोली मार दी। वह कैश लूटने के इरादे से आया था। किरन पटेल ने उसपर प्लास्टिक की कोई चीज मारी और भागने की कोशिश की। किरन पार्टिंग लॉट की तरफ भागीं। तभी आरोपी ने उन्हें गोली मार दी। वह वहीं पर गिर गईं और मौत हो गई। लुटेरा पहले वहां से भागने लगा लेकिन फिर वापस लौटा और जमीन पर पड़ी किरन पर एक बार फिर फायर किया।

ये भी पढ़ें :  पाकिस्तान के दावे की खुली पोल, जिन एयरबेस पर फतह-1 मिसाइल दागने की बात कही वो मौजूद ही नहीं

पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो आसानी से हिल की पहचान कर ली गई। इसके बाद पुलिस साउथ चर्च स्ट्रीट स्थिति उसके घर पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। हत्या के आरोप में उसे जेल भेज दिया गया है। बता दें कि अमेरिका में भारतीयों की हत्या के कई मामले सामने आ चुके हैं। बीते दिनों एक भारतीय होटल मैनेजर का सिर काटकर हत्या कर दी गई थी। वहीं अमेरिका में ही एक भारतीय इंजीनयर की पुलिस की गोली से मौत हो गई।

ये भी पढ़ें :  CM बघेल ने PM मोदी को लिखा पत्र, पीएम आवास योजना का लक्ष्य आबंटित करने का किया अनुरोध

 

Share

Leave a Comment