Breaking
24 Nov 2026, Tue

India vs Bangladesh: सुपर 4 की रोमांचक शुरुआत, दोनों टीमों ने पहले ही जीत दर्ज की!

दुबई
एशिया कप 2025 के सुपर 4 फेज की शुरुआत भारत ने धमाकेदार अंदाज में की। अपने पहले मैच में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को रौंद दिया। अब उसके सामने सुपर 4 चरण के अगले मैच में बुधवार को बांग्लादेश है। बांग्लादेश ने भी सुपर 4 की शुरुआत जीत के साथ की है। बांग्लादेश ने श्रीलंका को हराया था। ऐसे में इंडिया वर्सेस बांग्लादेश मैच काफी दिलचस्प होगा और इस मुकाबले में नजरें दोनों टीमों के स्पिनरों पर रहेंगी।

आंकड़ों के आधार पर देखा जाए तो यह मुकाबला भी एकतरफा रहने की उम्मीद है, क्योंकि दोनों टीमों के बीच 17 टी20 मैच खेले गए हैं। इनमें से बांग्लादेश एक ही मैच जीत सका है। वनडे विश्व कप 2015 में मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर रोहित शर्मा को संदेह का लाभ देते हुए ‘नॉट आउट’ करार दिए जाने के बाद से दोनों टीमों के मुकाबले तनाव से भरे रहे हैं।

ये भी पढ़ें :  एरिना सबालेंका को कनाडा ओपन में बड़ा झटका, एलेक्जेंड्रोवा ने हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर

शेख हसीना सरकार के गिरने के बाद से भारत के बांग्लादेश के साथ राजनयिक संबंध भी तनावपूर्ण रहे हैं। बीसीसीआई ने इस साल अगस्त में बांग्लादेश में होने वाली सफेद गेंद की सीरीज भी 2026 तक स्थगित कर दी बशर्ते वहां लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई सरकार सत्तारूढ हो। कागजों पर बांग्लादेशी टीम भारत के सामने कहीं नहीं ठहरती और सूर्यकुमार यादव की टीम एक और शानदार जीत की प्रबल दावेदार है, लेकिन इस प्रारूप में कुछ भी कयास लगाना संभव नहीं है और बांग्लादेश के स्पिनर बेहतर प्रदर्शन करके पासा पलट भी सकते हैं।

हालांकि, बल्लेबाजी में बांग्लादेश का भारत से कोई मुकाबला नहीं है। भारत के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा शानदार फॉर्म में हैं और 210 की औसत से रन बना रहे हैं। वहीं, शुभमन गिल का पाकिस्तान के खिलाफ मैच के बाद स्ट्राइक रेट 158 के आसपास है। बांग्लादेश के दो सर्वश्रेष्ठ टी20 बल्लेबाज कप्तान लिटन दास (129 प्लस) और तौहीद ह्र्दय (124 प्लस) के आंकड़े भी दमदार नहीं हैं।

ये भी पढ़ें :  मैच फिक्सिंग में दोषी अमेरिकी क्रिकेटर अखिलेश रेड्डी पर ICC का 8 साल का बैन

बांग्लादेश चाहेगा कि भारत पहले बल्लेबाजी करें और तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान के साथ उसके स्पिनर रिशाद हुसैन और आफ स्पिनर मेहदी हसन जल्दी विकेट निकालें। भारत को 150-160 रन पर रोकने की दशा में ही बांग्लादेश के लिये कोई उम्मीद बनेगी। भारत के लिये चिंता की मामूली बात तिलक वर्मा का स्पिनरों को अच्छे से नहीं खेल पाना है। ‘क्रिकमेट्रिक’ विश्लेषण साइट के अनुसार तिलक का स्ट्राइक रेट 2025 में स्पिन के खिलाफ कम रहा है। उन्होंने 2024 में स्पिनरों की 61 गेंद खेलकर 116 रन बनाये जबकि डॉट गेंद का प्रतिशत 21.3 रहा है।

इस साल उन्होंने सात पारियों में स्पिनरों की 80 गेंद खेलकर 92 रन बनाये और डॉट गेंदों का प्रतिशत 38 रहा है।तिलक और संजू सैमसन दोनों चौथे या पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हैं और ऐसे में स्पिनरों को बखूबी खेलना जरूरी है। तिलक की तुलना में रिंकू सिंह स्पिनरों को बेहतर खेल पाते हैं लेकिन भारतीय टीम प्रबंधन संयोजन में ज्यादा छेड़छाड़ नहीं करना चाहता।

ये भी पढ़ें :  पंजाब किंग्स वर्सेस दिल्ली कैपिटल्स IPL 2025 का 66वां मैच आज, पिच का कैसा रहेगा मिजाज और किसे मिलेगा फायदा?

टीमें इस प्रकार हैं
भारत:
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, संजू सैमसन, हर्षित राणा, रिंकू सिंह।

बांग्लादेश: लिटन दास (कप्तान, विकेटकीपर), तंजीद हसन, परवेज हुसैन इमोन, सैफ हसन, तौहीद हृदोय, जेकर अली, शमीम हुसैन, नुरुल हसन, महेदी हसन, रिशाद हुसैन, नसुम अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, तंजीम हसन, तस्कीन अहमद, शोरफुल इस्लाम, मोहम्मद सैफुद्दीन।

मैच भारतीय समयानुसार रात 8 बजे शुरू होगा।

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *