टोरंटो
विश्व नंबर एक एरिना सबालेंका को यूएस ओपन की तैयारियों के बीच झटका लगा। उन्हें कनाडा ओपन के चौथे दौर में रूस की एकातेरिना एलेक्जेंड्रोवा ने 7-6(3), 4-6, 6-4 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। अब सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए एलेक्जेंड्रोवा का सामना यूक्रेन की एलीना स्वितोलिना से होगा।
स्वितोलिना ने अमेरिका की आठवीं वरीयता प्राप्त अमांडा अनिसिमोवा को 6-2, 6-4 से हराया।16वीं वरीयता प्राप्त एलेक्जेंड्रोवा ने करीब ढाई घंटे तक चले कड़े मुकाबले में जीत दर्ज की।
एरिना सबालेंका को अंतिम सेट में मिली हार
चार बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन और मौजूदा यूएस ओपन विजेता सबालेंका ने एक सेट से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए मुकाबला निर्णायक सेट तक पहुंचाया, लेकिन अंतिम सेट में एलेक्जेंड्रोवा के आक्रामक खेल का सामना नहीं कर सकीं। पहले सेट में सबालेंका ने शुरुआती बढ़त हासिल की, लेकिन एलेक्जेंड्रोवा ने वापसी करते हुए सेट को टाईब्रेक तक पहुंचाया और 7-3 से जीत लिया।
इसके बाद सबालेंका ने दूसरे सेट में 4-3 की बढ़त के दौरान एलेक्जेंड्रोवा की सर्विस तोड़ी और सेट जीतकर मुकाबला बराबर कर दिया। निर्णायक सेट में एलेक्जेंड्रोवा ने धैर्य बनाए रखा, जबकि सबालेंका की गलतियों की संख्या बढ़ती गई। मैच के लिए सर्व करते हुए 4-5 के स्कोर पर सबालेंका ने दो मैच पाइंट बचाए, लेकिन तीसरे मैच पाइंट पर डबल फाल्ट कर बैठीं और एलेक्जेंड्रोवा को जीत मिल गई।
सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल
दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण
सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है।
वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है।
अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है।
सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे।
उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित।
आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp)
Email- hrnewswriter@gmail.com