Breaking
13 Nov 2026, Fri

बिहार में 52% से ज्यादा बालूघाटों की नीलामी अटकी, सरकार को 650 करोड़ से अधिक का नुकसान

पटना
वित्तीय वर्ष 2026-27 के चार महीने बीतने के बाद भी बिहार के 52 फीसदी से अधिक बालूघाटों की नीलामी अब तक पूरी नहीं हो सकी है। समय पर नीलामी नहीं होने से जहां राज्य सरकार को करीब 650 करोड़ रुपये से अधिक के राजस्व का नुकसान हो रहा है, वहीं बंद बालूघाटों की निगरानी नहीं होने से अवैध खनन की भी आशंका बनी हुई है। पर्याप्त वैध खनन नहीं होने के कारण जिलों में बालू की कीमतों में भी इजाफा संभव है।

खान एवं भूतत्व विभाग ने करीब 600 घाटों के अनिलामित रहने पर गहरी चिंता जताई है। विभाग ने सभी सहायक निदेशकों और खनिज विकास पदाधिकारियों से इसके कारणों की गहन समीक्षा कर रिपोर्ट मांगी है। साथ ही, जिलाधिकारियों से समन्वय कर नीलामी के लिए अविलंब निविदा जारी करने और नीलामी की कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

ये भी पढ़ें :  पूर्व अग्निवीर युवाओं के लिए योगी सरकार ने आसान की सरकारी नौकरी की राह

राज्य में पीले बालू के 466 और सफेद बालू के 541 बालूघाट हैं। इनमें पीले बालू के 378 घाटों की ही नीलामी हो सकी है, जिनमें से मात्र 199 संचालित हैं। इसी तरह, सफेद बालू के 103 घाटों की ही नीलामी पूरी हो सकी है। इनमें से मात्र 37 घाटों का संचालन शुरू हो पाया है, जबकि 438 घाट अब भी अनिलामित हैं। नीलामी हो चुके शेष बालूघाट पर्यावरणीय स्वीकृति सहित अन्य जरूरी अनुमतियां नहीं मिलने के कारण संचालित नहीं हो सके हैं। फिलहाल मॉनसून के कारण 15 अक्टूबर तक बालू खनन पर रोक लगी है। बंदोबस्तधारियों को बालूघाटों से खनन किए गए बालू को जमा कर उसकी बिक्री का लाइसेंस दिया गया है।

ये भी पढ़ें :  डिजिटल आभा से दमकेगी अयोध्या, दीपोत्सव 2025 बनेगा तकनीक और आस्था का संगम

अलग-अलग चरणों में अटकी घाटों की बंदोबस्ती
बालूघाटों की बंदोबस्ती स्वीकृति के अलग-अलग चरणों में अटकी हुई है। जिलावार लोक सुनवाई नहीं होने के कारण औरंगाबाद के 12 और अरवल के 11 सहित कुल 36 बालूघाट लंबित हैं। इससे करीब 250 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है। इसी तरह, 10 जिलों के 33 बालूघाटों की पर्यावरणीय स्वीकृति (ईसी) काफी समय से लंबित है। इससे भी राज्य सरकार को करीब 250 करोड़ के राजस्व का नुकसान हो रहा है।

ये भी पढ़ें :  तालिबान का नया फरमान घरों में खिड़कियां न लगाएं…महिलाओं की कैद .......

करीब 150 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान
औरंगाबाद और पटना के छह-छह, अरवल के पांच, मुजफ्फरपुर के चार और मधुबनी के तीन बालूघाट शामिल हैं। पटना के सात और बांका के चार सहित 22 बालूघाटों की बंदोबस्ती टर्म ऑफ रेफरेंस तैयार नहीं होने के कारण अटकी हुई है। इसके चलते करीब 150 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है। वहीं, 18 बालूघाटों की जिला खनन योजना ही तैयार नहीं हो सकी है। इन बालूघाटों की बंदोबस्ती पूरी होने पर करीब 34.55 करोड़ राजस्व मिलेगा।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *