Breaking
22 Nov 2026, Sun

बिग ब्रेकिंग : सचिवों का होगा शासकीयकरण…सरकार ने किया समिति का गठन, 30 दिनों के भीतर शासन को मिलेगी रिपोर्ट

उर्वशी मिश्रा,न्यूज़ राइटर, रायपुर, 21 जुलाई 2024

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा पंचायत सचिव दिवस के अवसर पर प्रदेश पंचायत सचिव संघ, छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में पंचायत सचिव संघ के शासकीयकरण की मांग पर घोषणा किया गया था, कि इसके कियान्वयन के लिए समिति का गठन किया जाएगा।

ये भी पढ़ें :  कवर्धा को मिली नई सौगात-उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया “मित्र मिलन चौपाटी” का भव्य लोकार्पण

बताया जा रहा है की मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप पंचायत सचिवों की शासकीयकरण की मांग एवं इसके कियान्वयन के विचार हेतु समिति का गठन किया गया है। सचिव, छत्तीसगढ़ शासन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग राजेश सिंह राणा को समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। संचालक, पंचायत संचालनालय प्रियंका ऋषि महोबिया को सदस्य सचिव तथा वित्त नियंत्रक, विकास आयुक्त कार्यालय मो.यूनूस को सदस्य बनाया गया है। यह समिति 30 दिनों के भीतर अपना प्रतिवेदन शासन को प्रस्तुत करेगी।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *