Breaking
22 Nov 2026, Sun

विधानसभा के मानसून सत्र में बस्तर संभाग में ब्रिज निर्माण में कांग्रेस विधायक कबासी लखमा ने उठाया मामला

उर्वशी मिश्रा, न्यूज़ राइटर, बस्तर, 23 जुलाई 2024

बस्तर। विधानसभा के मानसून सत्र में बस्तर संभाग के ब्रिज निर्माण को लेकर कांग्रेस विधायक कबासी लखमा ने मामले को उठाया, बताया जा रहा है PWD मंत्री अरुण साव से बस्तर संभाग में ब्रिज निर्माण की जानकारी मांगी की …. 2020 से 2024 तक अब तक संभाग में कौन-कौन से ब्रिज निर्माण की स्वीकृती दी गई ? जितने ब्रिज निर्माण की स्वीकृति थी। उनमें से लक्ष्य कब तक था? कितने निर्माण हुए? कितने बाकी और क्यो ?

ये भी पढ़ें :  रायपुर : संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार 2024 और 2025 के लिए आवेदन आमंत्रित

PWD मंत्री अरुण साव ने जवाब में जानकारी देते हुए कहा –

2020 से मार्च 2024 तक बस्तर संभाग में 95 ब्रिज निर्माण की स्वीकृति दी गई बस्तर में 7 ब्रिज की स्वीकृति , दंतेवाड़ा में 4 , बीजापुर में 9 सुकमा में 9 , कोंडागांव में 19 और नारायणपुर जिले में 37 ब्रिज की स्वीकृति हुई है….यह पूरा काम 768.098 लाख करोड़ में होना स्वीकृत हुआ है…..स्वीकृत ब्रिज में से 19 ब्रिज का काम पूरा हो चुका है….45 ब्रिज का काम प्रगति पर है…अभी तक 5 ब्रिज का काम निरस्त जिसकी फिर से निविदा निकाली जा रही है…25 ब्रिज के कार्य निविदा भी प्रगति पर है… 1 ब्रिज का काम जमीन नही मिलने के कारण निरस्त किया गया है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *