राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, IMD ने कोटा-उदयपुर संभाग में बारिश का अलर्ट जारी किया

जयपुर

दीपावली सप्ताह के बाद राजस्थान में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र, जयपुर के अनुसार दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के कोटा और उदयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। आईएमडी (IMD) के पूर्वानुमान के अनुसार, 26 से 29 अक्टूबर के बीच कोटा और उदयपुर संभाग के कई इलाकों में बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। यह परिवर्तन अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में सक्रिय मौसमी प्रणालियों के असर से हो रहा है, जिसका प्रभाव गुजरात के कुछ हिस्सों में भी देखने को मिल रहा है।

ये भी पढ़ें :  अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के तय कार्यक्रम में हुआ बदलाव, आगरा से सीधे पहुंचे होटल

तापमान में हल्की गिरावट जारी, सीकर सबसे सर्द
पिछले 24 घंटों में राजस्थान का मौसम शुष्क रहा, लेकिन रातें ठंडी होने लगी हैं। 23 अक्टूबर को सीकर में न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे कम रहा। वहीं, बाड़मेर में अधिकतम तापमान 37.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में 1–2 डिग्री सेल्सियस की और गिरावट संभव है। इससे सुबह और शाम की ठंडक बढ़ेगी। हालांकि, कोटा और उदयपुर संभाग में संभावित बारिश के कारण ठंड का असर कुछ दिनों के लिए धीमा पड़ सकता है।

ये भी पढ़ें :  MP के दक्षिणी हिस्से में मौसम का बदला मिजाज, इंदौर सहित 15 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

बीते 24 घंटों प्रदेश के तापमान की स्थिति इस प्रकार रही

    अजमेर – अधिकतम तापमान: 32.8°C, न्यूनतम तापमान: 18.7°C

    भीलवाड़ा – न्यूनतम तापमान: 18.0°C

    वनस्थली – न्यूनतम तापमान: 16.7°C

    अलवर – अधिकतम तापमान: 32.0°C, न्यूनतम तापमान: 19.5°C

    जयपुर – अधिकतम तापमान: 32.7°C, न्यूनतम तापमान: 20.9°C

    नागौर – अधिकतम तापमान: 33.5°C, न्यूनतम तापमान: 16.7°C

    सीकर – अधिकतम तापमान: 32.0°C, न्यूनतम तापमान: 16.0°C

    किशनगढ़ – अधिकतम तापमान: 33.1°C, न्यूनतम तापमान: 20.6°C

    चित्तौड़गढ़ – अधिकतम तापमान: 34.7°C, न्यूनतम तापमान: 18.2°C

    झुंझुनू – अधिकतम तापमान: 31.8°C, न्यूनतम तापमान: 19.1°C

ये भी पढ़ें :  राजस्थान-कोटा में स्पेस एग्जिबिशन देखने पहुंचे शिक्षा मंत्री दिलावर, 'इसरो की सफलताओं से तिरंगा आसमान छू रहा'

    बाड़मेर – अधिकतम तापमान: 37.3°C, न्यूनतम तापमान: 23.0°C

    पाली  – न्यूनतम तापमान: 19.8°C

    जैसलमेर – अधिकतम तापमान: 35.4°C, न्यूनतम तापमान: 20.0°C

    जोधपुर शहर – अधिकतम तापमान: 34.6°C, न्यूनतम तापमान: 22.0°C

    फलोदी – अधिकतम तापमान: 35.2°C, न्यूनतम तापमान: 21.6°C

    बीकानेर – अधिकतम तापमान: 33.8°C, न्यूनतम तापमान: 21.8°C

    चूरू – अधिकतम तापमान: 33.4°C, न्यूनतम तापमान: 18.8°C

    श्रीगंगानगर – अधिकतम तापमान: 34.1°C, न्यूनतम तापमान: 18.5°C

    नागौर  – अधिकतम तापमान: 32.8°C, न्यूनतम तापमान: 17.9°C

    अंता बारां  – अधिकतम तापमान: 32.3°C, न्यूनतम तापमान: 19.3°C

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment