Breaking
27 Nov 2026, Fri

‘जैसा नाम वैसा काम!’ — रघुनाथपुर में CM योगी का ओसामा पर करारा वार, RJD पर भी जमकर बरसे

सीवान 
बिहार में चुनावी हलचल तेज है। छठ महापर्व खत्म होने के बाद राज्य में रैलियों का रेला है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को सीवान पहुंचे। यहां रघुनाथपुर विधानसभा क्षेत्र में योगी आदित्यनाथ ने चुनाावी रैली को संबोधित किया। रैली को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने यहां पूर्व सांसद शाहबुद्दीन के बेटे और इस सीट से राष्ट्रीय जनता दल के प्रत्याशी ओसामा साहेब पर निशाना साधा। योगी आदित्यनाथ ने ओसामा का नाम लिए बगैर कहा कि जैसा नाम वैसा काम। योगी आदित्यनाथ ने यहां राजद को जमकर सुनाया।

योगी आदित्यनाथ ने कहा, 'मैं जैसे ही इस घरती पर आया हूं तो इंद्रदेव की बड़ी कृपा होने लगी है। इंद्रदेव सीवान जनपद की सभी सीटों को एनडीए को जीताने के लिए अपनी कृपा बरसा रहे हैं। जब मैं बिहार में आता हूं तो मुझे बिहार के गौरवशाली परंपरा का स्मरण होता है। बिहार की धरती शांति और ज्ञान की धरती है। जिस धरती ने भारत के गौरवशाली इतिहास में नालंदा विश्वविद्यालय हो, जिस धरती ने भगवन महावीर जैन को जन्म दिया। यहां डॉ. राजेंद्र प्रसाद, कर्पूरी ठाकुर, जगजीवन राम जैसी हस्तियों को जन्म दिया।

ये भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीप जलाकर दी अटल जी को श्रद्धांजलि

यह सभी महान विभूतियां बिहार से हैं फिर भी वो कौन लोग हैं जिन्होंने बिहार के लोगों के सामने पहचान का संकट खड़ा किया? यह चुनाव उन्हीं लोगों के खिलाफ है। वर्तमान पीढी को बताने की एक लड़ाई है कि पिछले 20 साल में एनडीए की नीतीश कुमार की नेतृत्व की सरकार ने पीएम मोदी के मार्गदर्शन में जो उपलब्धियां हासिल की है वो नय बिहार है। डबल इंजन की सरकार बिहार की उसी पहचान को वापस लाने के लिए काम कर रही है।'

योगी आदित्यनाथ ने कहा, 'मैं जब रघुनाथपुर में आया तो मुझे आश्चर्य हुआ। यहां आकर मै्ंने देखा कि आरजेडी ने यहां से जो प्रत्याशी दिया है वो अपनी खानदानी आपराधिक पृष्ठभूमि के लिए इस भूमि पर ही नहीं बल्कि पूरे दुनिया में कुख्यात रहा। नाम तो देखो ना। जैसा नाम वैसा काम। इसीलिए तो हमने यूपी में कहा कि अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस।

ये भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज वितरित करेंगे 3,567 नियुक्ति पत्र

योगी आदित्यनाथ ने राजद को घेरा
राष्ट्रीय जनता दल पर निशाना साधते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जोरी टॉलरेंस के तहत आप देख रहे होंगे कि राजद और उनके लोग आज भी अयोध्या में रामजन्म भूमि पर भगवान श्रीराम का विरोध करते हैं। सीतामढ़ी और उसके आासपास के क्षेत्र मां जानकी के मंदिर का निर्माण, कॉरिडोर और उसके लिए किए जाने वाले विकास कार्यों का विरोध करते हैं। आरजेडी ने राम मंदिर के रथ को रोकने का पाप किया था। कांग्रेस कहती थी कि राम है ही नहीं। इनके पार्टनर समाजवादी पार्टी यूपी में रामभक्तों पर गोली चलाती है। जब भी इन्हें अवसर मिला तो एक ने बिहार में और एक ने यूपी में वहां के नौजवानों के सामने उनके पहचान का संकट खड़ा किया।

ये भी पढ़ें :  सीएम योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह- 2026 के लिए तय किया गया ‘जीरो फेटेलिटी’ का लक्ष्य

योगी आदित्यनाथ ने एसिड कांड की दिलाई याद
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एनडीए के जितने भी सहयोगी दल हैं इन सभी ने मिलकर तय किया है कि बिहार को अब जंगलराज की ओर नहीं जाने देना है। बिहार के अंदर कर्पूरी ठाकुर, बाबू जगजीवन राम और राजेंद्र प्रसाद की विरासत को आगे बढ़ाते हुए ले जाना है। एनडीए विरासत और विकास के मुद्दे के साथ आपके सामने है। योगी आदित्यनाथ ने चर्चित तेजाब कांड का जिक्र करते हुए कहा कि यहां चांद बाबू के बेटे पर एसिड डालने का काम किया गया था। यह अपराधी फिर से जीवित ना होने पाए। यह कांग्रेस, आरजेडी और समाजवादी पार्टी को शोभा दे सकता है कि वो किसी पेशेवर माफिया को गले लगाकर किसी बाबर और किसी औरंगजेब की मजार में जाकर सजदा पढ़ें।

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *