Breaking
18 Nov 2026, Wed

खजुराहो तक दौड़ेगी वंदे भारत! वाराणसी से सीधे कनेक्ट होगी नई रूट, PM मोदी करेंगे शुरुआत

खजुराहो
पूर्वोत्तर रेलवे के यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। बहुप्रतीक्षित वाराणसी-खजुराहो-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस अब पूर्वोत्तर रेल के बेड़े में शामिल हो गई है। इस नई अत्याधुनिक ट्रेन की पहचान ट्रेन संख्या 26422 (वाराणसी-खजुराहो) और 26421 (खजुराहो-वाराणसी) के रूप में होगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 7 नवंबर को बनारस रेलवे स्टेशन से ट्रेन संख्या 26422 को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। उद्घाटन के बाद इसके नियमित परिचालन की तिथि की औपचारिक घोषणा रेलवे द्वारा शीघ्र की जाएगी। इस नई वंदे भारत एक्सप्रेस की आठ कोचों वाली रैक शनिवार रात नई दिल्ली की सकूर बस्ती से रवाना होकर बनारस पहुंच गई। ट्रेन में सात चेयरकार और एक एक्जीक्यूटिव क्लास कोच शामिल है। इन कोचों में कुल 594 यात्री एक साथ यात्रा कर सकेंगे।
 
समय सारिणी और ठहराव
रेलवे बोर्ड के निदेशक (कोचिंग) संजय आर. नीलम के अनुसार,
ट्रेन संख्या 26422 (वाराणसी-खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस)
वाराणसी से प्रस्थान – सुबह 5:25 बजे
विंध्याचल – 6:55 बजे (1 मिनट ठहराव)
प्रयागराज छिवकी – 8:00 बजे (5 मिनट ठहराव)
चित्रकूट धाम – 10:05 बजे (2 मिनट ठहराव)
बांदा – 11:08 बजे (2 मिनट ठहराव)
महोबा – 12:08 बजे (2 मिनट ठहराव)
खजुराहो आगमन – 1:10 बजे दोपहर
वापसी में ट्रेन संख्या 26421 (खजुराहो-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस)
खजुराहो से प्रस्थान – 3:20 बजे दोपहर
महोबा – 4:18 बजे (2 मिनट ठहराव)
बांदा – 5:13 बजे (2 मिनट ठहराव)
चित्रकूट धाम – 6:13 बजे (2 मिनट ठहराव)
प्रयागराज छिवकी – 8:20 बजे (2 मिनट ठहराव)
विंध्याचल – 9:10 बजे (2 मिनट ठहराव)
वाराणसी आगमन – 11:00 बजे रात

ये भी पढ़ें :  ₹10 हजार करोड़ निवेश और 2 लाख रोजगार, पीएम मित्र पार्क से होंगे ये बड़े फायदे

पर्यटन को मिलेगा नया आयाम
वाराणसी से खजुराहो तक इस तेज, आरामदायक और अत्याधुनिक ट्रेन के परिचालन से धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन को नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है। पर्यटकों में इस नई सेवा को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

बनारस रेल मंडल के पास अब आठ वंदे भारत
इस नई ट्रेन के शामिल होने के साथ ही बनारस रेल मंडल के पास अब कुल आठ वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें हो जाएंगी। ये हैं:

ये भी पढ़ें :  राजस्थान-जोधपुर में इंस्पेक्टर के रिटायरमेंट कार्यक्रम में हर्ष फायरिंग, बैंड वादक को लगी गोली

1. वाराणसी–नई दिल्ली–वाराणसी (22415/22416)
2. वाराणसी–देवघर–वाराणसी (22500/22499)
3. वाराणसी–मेरठ–वाराणसी (22489/22490)
4. गोमतीनगर–वाराणसी–पटना (22345/22346)
5. वाराणसी–रांची–वाराणसी (20997/20888)
6. वाराणसी–नई दिल्ली–वाराणसी (22435/22436)
7. वाराणसी–आगरा कैंट–वाराणसी (20175/20176)
8. वाराणसी–खजुराहो–वाराणसी (26422/26421)

इस नई ट्रेन के संचालन से न केवल यात्रियों की सुविधा बढ़ेगी बल्कि मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के बीच संपर्क भी और मजबूत होगा।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *