Breaking
19 Nov 2026, Thu

Tata Sierra 2025 टीज़र आउट: दमदार लुक और एडवांस फीचर्स के साथ नवंबर में एंट्री के लिए तैयार!

नई दिल्ली

टाटा मोटर्स भारत की उन ऑटो कंपनियों में से एक है, जिसने पिछले कुछ सालों में लगातार SUV सेगमेंट में अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अब कंपनी अपनी बहुप्रतीक्षित एसयूवी Tata Sierra को लेकर चर्चा में है. इस कार का नया टीजर कंपनी ने सोशल मीडिया पर जारी किया है, जिसमें इसके डिज़ाइन की झलक और लॉन्च डेट की जानकारी दी गई है.

25 नवंबर को लॉन्च होगी Tata Sierra

टाटा मोटर्स ने कन्फर्म किया है कि Tata Sierra को भारत में 25 नवंबर 2025 को आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया जाएगा. कंपनी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर इसका टीजर जारी करते हुए तारीख का ऐलान किया है. इससे साफ हो गया है कि ग्राहकों को अब ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा.

ये भी पढ़ें :  हरदीप पुरी ने पीएम मोदी के नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए कहा- 'एशिया में तीसरा सबसे शक्तिशाली देश बना भारत'

टीजर में दिखी नई झलक

नए टीजर में Tata Sierra का ताजा लुक देखने को मिला है. इसमें SUV के नए अलॉय व्हील्स, हाई-सेट बोनट और चौकोर व्हील आर्च साफ दिखाई दे रहे हैं. साथ ही, इसमें पुरानी सिएरा की याद दिलाने वाली सिग्नेचर कर्व्ड रियर विंडो भी दिखाई गई है. कंपनी ने इस कार के क्लासिक लुक को बनाए रखते हुए उसे मॉडर्न टच देने की कोशिश की है.

तीन वेरिएंट में आएगी – पेट्रोल, डीज़ल और इलेक्ट्रिक

मिली जानकारी के अनुसार, Tata Motors इस SUV को तीनों इंजन ऑप्शन में पेश करेगी पेट्रोल, डीजल और इलेक्ट्रिक. हालांकि, पहले इसके ICE (Internal Combustion Engine) वर्ज़न लॉन्च किए जाएंगे, जबकि इलेक्ट्रिक मॉडल को बाद में बाजार में उतारा जाएगा.

ये भी पढ़ें :  Vida का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 128KM की रेंज; ₹30 से कम में होगा फुल चार्ज

फीचर्स होंगे बेहद एडवांस

Tata Sierra को कई प्रीमियम और हाईटेक फीचर्स से लैस किया जाएगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें मिलने वाले प्रमुख फीचर्स इस प्रकार हो सकते हैं:

    ट्रिपल स्क्रीन सेटअप एक इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के लिए, दूसरी इंफोटेनमेंट के लिए और तीसरी पैसेंजर एंटरटेनमेंट के लिए

    एलईडी हेडलाइट्स और टेललैंप्स
    पैनोरमिक सनरूफ
    हेड-अप डिस्प्ले (HUD)
    JBL साउंड सिस्टम
    वेंटिलेटेड सीट्स
    540° सराउंड कैमरा व्यू
    वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay
    वायरलेस चार्जिंग सुविधा
    Level-2 ADAS (एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम)
    ABS, EBD, हिल असिस्ट, ESC, TPMS और ISOFIX चाइल्ड सीट एंकरिंग सिस्टम

इन सब फीचर्स के साथ Sierra अपने सेगमेंट में एक प्रीमियम और सेफ SUV के रूप में बाजार में उतरेगी.

ये भी पढ़ें :  GDP में गिरावट के संकेत, फिर भी भारत की रफ्तार बरकरार; अर्थव्यवस्था से जुड़ी आई मिश्रित खबर

Auto Expo में दिख चुका है कॉन्सेप्ट

यह पहली बार नहीं है जब Sierra को पब्लिक के सामने पेश किया गया हो. Tata Motors ने इस SUV का कॉन्सेप्ट मॉडल जनवरी 2025 के Auto Expo में दिखाया था. तब से ही इसके डिजाइन और फीचर्स को लेकर ऑटो प्रेमियों में उत्सुकता बनी हुई है.

ग्राहकों के लिए बड़ा सरप्राइज

Sierra भारतीय ग्राहकों के लिए एक इमोशनल मॉडल भी है, क्योंकि 1990 के दशक में यह SUV भारतीय सड़कों पर काफी लोकप्रिय थी. अब इसका नया अवतार पूरी तरह से मॉडर्न और लग्ज़री टच के साथ आ रहा है, जो पुरानी यादों को नए अंदाज में वापस लाने का वादा करता है.

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *