Breaking
14 Nov 2026, Sat

जयपुर डंपर हादसा: ड्राइवर पर गैरइरादतन हत्या का केस, तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड

जयपुर 

जयपुर के हरमाड़ा इलाके में सोमवार को हुए भयावह सड़क हादसे ने पूरे राजस्थान को झकझोर दिया है. इस भीषण दुर्घटना में 14 लोगों की जान चली गई, जबकि 13 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हैं. अब मामले में पुलिस ने डंपर चालक कल्याण मीणा पर गैरइरादतन हत्या (IPC की धारा 304) का मामला दर्ज किया है, जबकि हादसे के लिए जिम्मेदार लापरवाही बरतने वाले यातायात पुलिसकर्मियों को भी निलंबित कर दिया गया है.

फिलहाल आरोपी कल्याण मीणा को गिरफ्तार कर एसएमएस ट्रॉमा सेंटर में इलाज के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. पुलिस अब यह जांच कर रही है कि अलंकार कंस्ट्रक्शन की गाड़ियों को नियमों के उल्लंघन के बावजूद सड़क पर चलने की अनुमति किसने दी.

क्या हुआ था हादसे के दिन?

सोमवार दोपहर जयपुर के हरमाड़ा इलाके की लोहामंडी के पास एक तेज रफ्तार डंपर ने 17 से अधिक वाहनों को 5 किलोमीटर तक घसीटते हुए रौंद दिया था. इस हादसे में सड़क पर अफरातफरी मच गई. कई गाड़ियां बुरी तरह कुचल गईं, दर्जनों मोटरसाइकिलें मलबे में तब्दील हो गईं और लोगों के शव सड़कों पर बिखर गए. चश्मदीदों ने बताया कि यह किसी नरसंहार से कम नहीं था. हर तरफ चीखें, खून और टूटी गाड़ियां थीं.

ये भी पढ़ें :  कथा वाचकों पर बयानबाजी तेज: भूपेश बघेल–टीएस सिंहदेव के वार पर भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा का पलटवार

चालक की पहचान और पृष्ठभूमि

हादसे के बाद गिरफ्तार चालक की पहचान कल्याण मीणा के रूप में हुई है, जो जयपुर के पावटा इलाके का रहने वाला है. वह दिवाली की छुट्टी के बाद उसी दिन ड्यूटी पर लौटा था. पुलिस के मुताबिक, वह पिछले आठ सालों से डंपर चलाने का काम कर रहा था. जांच में यह भी सामने आया है कि हादसे के वक्त वह नशे में था.

ये भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री यादव ने ‘अहिल्या वाहिनी’ प्रदेशव्यापी महिला बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

हादसे में शामिल डंपर अलंकार कंस्ट्रक्शन कंपनी का था. रिकॉर्ड से पता चला है कि इस गाड़ी पर पहले भी तीन बार ओवरलोडिंग के चालान किए जा चुके हैं, जिनमें आखिरी चालान 17 हजार रुपए का था, जो 6 जून 2025 से लंबित है. बावजूद इसके, गाड़ी को बिना भुगतान के सड़कों पर दौड़ने दिया गया.

लापरवाह पुलिसकर्मी सस्पेंड

हादसे के बाद डीसीपी ट्रैफिक सुमित मेहरड़ा ने कार्रवाई करते हुए मौके पर तैनात तीन यातायात पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है. इनमें ट्रैफिक सीआई राजकिरण, एएसआई राजपाल सिंह और कांस्टेबल महेश कुमार शामिल हैं. इन पर आरोप है कि उन्होंने नो एंट्री क्षेत्र में भारी वाहन को दिन में प्रवेश करने दिया, जिससे यह हादसा हुआ.

इसके अलावा, मौके पर मौजूद परिवहन विभाग के तीन कर्मचारियों को भी तत्काल प्रभाव से सस्पेंड किया गया है. डीसीपी ने स्पष्ट किया कि किसी भी अधिकारी या कर्मचारी की लापरवाही से आम नागरिकों की जान जाए, यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

ये भी पढ़ें :  ब्लैकमेल कांड के विरोध में बिजयनगर बंद, फांसी की सजा के साथ ही घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग

चश्मदीदों ने बयां की घटना

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक स्थानीय दुकानदार महेश शर्मा ने बताया, “हमने अपनी आंखों से देखा कि कैसे डंपर ने एक के बाद एक कारों और बाइकों को कुचल दिया. कुछ लोग गाड़ियों में फंसे रह गए, कुछ सड़क पर पड़े थे. पूरे इलाके में खून और चीखें गूंज रही थीं.”

CCTV फुटेज में डंपर को 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से कई वाहनों को टक्कर मारते हुए देखा गया है. पुलिस का कहना है कि दुर्घटना के कारणों में चालक का नशे में होना और नियंत्रण खो देना प्रमुख वजहें हैं.

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *