Breaking
22 Nov 2026, Sun

दक्षिण कोरिया का दावा: किम जोंग उन अमेरिका से बातचीत को तैयार, बदली रणनीति!

सोल 
उत्तर कोरिया के शासक किम जोंग उन अमेरिका से बातचीत को इच्छुक हैं और जल्द ही वाशिंगटन में ये मुलाकात हो सकती है। दक्षिण कोरिया की खुफिया एजेंसी (एनआईएस) की कुछ रिपोर्ट्स के हवाले से योनहाप न्यूज एजेंसी ने ये दावा किया है। योनहाप न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिण कोरियाई एजेंसी को लगता है कि उत्तर कोरिया और अमेरिका के बीच एक समिट होने की संभावना बहुत ज्यादा है। एजेंसी का अनुमान है कि यह बैठक अगले साल मार्च में अमेरिका और दक्षिण कोरिया के जॉइंट मिलिट्री ड्रिल के बाद हो सकती है। 
रिपोर्ट के मुताबिक, नेशनल इंटेलिजेंस सर्विस (एनआईएस) पर पार्लियामेंट्री ऑडिट के बाद, सांसद ली सेओंग-क्वेन ने पत्रकारों से कहा, "एनआईएस का मानना ​​है कि किम जोंग उन अमेरिका के साथ बातचीत के लिए तैयार हैं और जब हालात सही होंगे तो वे अमेरिका से संपर्क साधेंगे।" हालांकि व्हाइट हाउस ने समिट की संभावना को लेकर टिप्पणी का आग्रह किया, लेकिन उसका उन्हें जवाब नहीं मिला।
उत्तर कोरियाई नेता किम कह चुके हैं कि अगर वॉशिंगटन न्यूक्लियर हथियारों को खत्म करने की मांग छोड़ दे तो वह अमेरिका से बात करने को तैयार हैं, लेकिन जब पिछले हफ्ते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दक्षिण कोरिया दौरे के दौरान बातचीत का ऑफर दिया तो उन्होंने (किम) सार्वजनिक रूप से कोई जवाब नहीं दिया। पिछले हफ्ते एपीईसी समिट से पहले दक्षिण कोरिया दौरे पर आए ट्रंप ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा था: "हम वापस आएंगे, और बहुत जल्द, उत्तर कोरिया से मिलेंगे।"
प्योंगयांग के न्यूक्लियर हथियारों के जखीरे को लेकर बातचीत टूटने से पहले ट्रंप और किम ने 2018 और 2019 में शिखर वार्ता की थी। उत्तर कोरिया पर इन हथियारों के साथ-साथ अपनी बैलिस्टिक मिसाइलों को लेकर भी कड़े अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंध लगे हुए हैं। योनहाप ने बताया कि संसदीय सत्र के बाद एक और सांसद ने पत्रकारों से कहा कि किम को कोई बड़ी स्वास्थ्य समस्या नहीं लगती है, हालांकि पहले ऐसी खबरें थीं कि उन्हें हाई ब्लड प्रेशर हो सकता है। सांसद ने कहा कि उत्तर कोरियाई नेता की किशोर बेटी किम जू ए, उनकी संभावित उत्तराधिकारी के तौर पर अपनी स्थिति मजबूत कर रही है, हालांकि पिछले 60 दिनों से वह लाइमलाइट से दूर है।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *