Breaking
27 Nov 2026, Fri

1 जनवरी 2026 से PAN होगा निष्क्रिय! बैंकिंग और टैक्स से जुड़े सभी काम रुक सकते हैं

नई दिल्ली 
PAN-Aadhaar linking: भारत सरकार ने स्थायी खाता संख्या (PAN) और आधार कार्ड (Aadhaar Card) को लिंक करना अनिवार्य कर दिया है। टैक्स सलाहकार मंच TaxBuddy ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि आपने 31 दिसंबर 2025 तक PAN को आधार से नहीं जोड़ा, तो आपका PAN कार्ड 1 जनवरी 2026 से निष्क्रिय हो जाएगा।
 
TaxBuddy के मुताबिक, 'आपका PAN कार्ड 1 जनवरी 2026 से डीएक्टिवेट हो जाएगा। न ITR फाइल कर पाएंगे, न रिफंड मिलेगा। यहां तक कि आपकी सैलरी क्रेडिट या SIP भी फेल हो सकती है।' इस चेतावनी के साथ ही टैक्स विशेषज्ञों ने लोगों को जल्द से जल्द PAN-आधार लिंकिंग पूरी करने की सलाह दी है, ताकि वित्तीय लेन-देन या टैक्स से जुड़े किसी भी काम में रुकावट न आए।

कई बार बढ़ी समय-सीमा
बता दें कि सरकार ने PAN–आधार लिंकिंग की समय-सीमा कई बार बढ़ाई है, लेकिन अब तक नई डेडलाइन 31 दिसंबर 2025 ही तय है। इसके बाद कोई और विस्तार मिलने की संभावना कम है।

ये भी पढ़ें :  Tata Sierra के टॉप-स्पेक ट्रिम्स Accomplished और Accomplished+ की कीमतों का खुलासा, देखें पूरी लिस्ट

कौन-कौन से लोगों को PAN–आधार लिंक करना अनिवार्य है?
वित्त मंत्रालय की 3 अप्रैल 2025 की अधिसूचना के अनुसार, 'हर वह व्यक्ति जिसे 1 अक्टूबर 2024 से पहले आधार आवेदन फॉर्म के एनरोलमेंट आईडी के आधार पर PAN आवंटित किया गया है, उसे अपना आधार नंबर 31 दिसंबर 2025 तक आयकर विभाग को सूचित करना होगा।' इसका मतलब यह है कि अगर आपने आधार एनरोलमेंट आईडी के जरिए PAN बनवाया था, तो आधार नंबर मिलने के बाद PAN को आधार से लिंक करना अनिवार्य है, भले ही PAN पहले से बना हो। आयकर विभाग के e-filing पोर्टल पर यह प्रक्रिया ऑनलाइन बहुत आसानी से की जा सकती है।

ये भी पढ़ें :  नेपाल के जेन-जी आंदोलन से प्रेरित था यूथ कांग्रेस का विरोध, कोर्ट में दिल्ली पुलिस का बड़ा दावा

अगर PAN–आधार लिंक नहीं किया तो क्या होगा?
यदि आप 31 दिसंबर 2025 तक PAN–आधार लिंकिंग पूरी नहीं करते हैं, तो 1 जनवरी 2026 से आपका PAN निष्क्रिय हो जाएगा। इस स्थिति में आपको कई तरह की दिक्कतें होंगी:
– आप आयकर रिटर्न (ITR) दाखिल या सत्यापित नहीं कर पाएंगे।
– टैक्स रिफंड नहीं मिलेगा।
– लंबित ITR प्रोसेस नहीं होंगे।
– TDS/TCS की जानकारी Form 26AS में नहीं दिखेगी।
– TDS/TCS की कटौती उच्च दरों पर की जाएगी।
– पैन दोबारा लिंक करने के बाद यह फिर सक्रिय हो जाएगा, आमतौर पर 30 दिनों के भीतर।

निष्क्रिय PAN के वित्तीय असर
बता दें कि अगर PAN निष्क्रिय हो जाता है तो आपके मौजूदा बैंक खाते और निवेश सुरक्षित रहेंगे, लेकिन आप नए निवेश, शेयर ट्रेडिंग या KYC अपडेट जैसे वित्तीय लेन-देन नहीं कर पाएंगे। इसके अलावा आपकी सैलरी ट्रांसफर या SIP ऑटो-डेबिट भी असफल हो सकती है। नए बैंक खाते खोलने, निवेश खरीदने या रिडीम करने में रुकावट आ सकती है। ITR फाइलिंग या टैक्स कंप्लायंस रुक जाएगी। यानि, भले ही आपका पैसा सुरक्षित रहे, लेकिन वित्तीय लेन-देन और टैक्स से जुड़े सभी कार्य ठप हो जाएंगे, जब तक आपका PAN पुनः सक्रिय नहीं हो जाता।

ये भी पढ़ें :  असम राइफल्स जवानों की सैलरी-पेंशन पर बड़ा सवाल, हाईकोर्ट ने केंद्र को दी सख्त डेडलाइन

PAN–आधार लिंक करने की प्रक्रिया (स्टेप बाय स्टेप)

1. आयकर विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं- https://www.incometax.gov.in
2. “Link Aadhaar” विकल्प चुनें।
3. PAN नंबर, आधार नंबर और मोबाइल नंबर दर्ज करें।
4. OTP वेरिफिकेशन करें।
5. यदि PAN पहले से निष्क्रिय है, तो पहले ₹1,000 शुल्क का भुगतान करें।
6. प्रक्रिया पूरी होने के बाद ‘Quick Links → Link Aadhaar Status’ में जाकर स्टेटस जांचें।

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *