Breaking
20 Nov 2026, Fri

कार्यकर्ताओं की समस्याओं का निराकरण करना जनसेवक का फर्ज – मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

रविश अग्रवाल, न्यूज़ राइटर, रायपुर, 09 अगस्त 2024

रायपुर | दिनांक 9 अगस्त 2024 को भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर रायपुर में दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 तक भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं आमजनों की समस्याओं को सुनकर उसके निराकरण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दी और हमेशा कार्यकर्ताओं से ही संगठन आगे बढ़ता है इसलिए उनके समस्याओं का निराकरण जल्द से जल्द किया जाना चाहिए….

ये भी पढ़ें :  रायपुर ब्रेकिंग : केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने बैठक में लिया बड़ा निर्णय, प्रदेश के ESIC अस्पतालों की व्यवस्थाएं होंगी दुरस्त

साथ ही मंत्री ने उपस्थित आमजनों को यह भी कहा कि अब प्रदेश में विष्णु देव साय की सरकार है..और सायं सरकार में प्रदेश के अंतिम व्यक्ति की समस्याओं का निराकरण होगा।

जनता की समस्या निवारण से विकसित भारत के संकल्प को हम जल्दी पा सकेंगें मंत्री श्रीमती राजवाड़े

 

माननीय मंत्री श्रीमती राजवाड़े जी ने कहा जनता की समस्याओं का निराकरण से हम विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को जल्दी पा सकेंगें इस लिए हमें आमजन और कार्यकर्ताओं की समस्या का निराकरण करते रहेंगे तो निश्चित ही हम सभी के प्रयासों से देश प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के सपनों का विकसित भारत जल्द बनाकर तैयार हो जाएगा ।

ये भी पढ़ें :  प्रधानमंत्री जनमन योजना से संवर रही विशेष पिछड़ी जनजाति परिवार की जिंदगी

सेवा परमो धर्म:

मंत्री श्रीमती राजवाड़े जी ने कहा हमारी संस्कृति में सेवा को ही सर्वश्रेष्ठ धर्म माना गया है। “सेवा परमो धर्मः”की बात कही जाती है। सेवा को परम धर्म मानने के पीछे कुछ बहुत ही महत्वपूर्ण तथा प्रत्यक्ष आत्मोद्वारक तत्त्व व कारक है। सेवा के अंदर दान, त्याग तथा समर्पण भाव रूपी धर्म के अंश प्रत्यक्ष एवं परोक्ष दोनों रूपों में विद्यमान है..और जनता की सेवा करना ही मेरी प्रथम कर्तव्य है.. सदैव जनता व छत्तीसगढ़ महतारी के सेवा की लिए संकल्पित हूं…..

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *