Breaking
20 Nov 2026, Fri

तंग आकर आशिक और पूर्व पति ने महिला को मार डाला..फिर ‘दृश्यम’ फ़िल्म देखकर शव और स्कूटी को ठिकाने लगाने का सीखा आईडिया

केसरी नंदन तिवारी, न्यूज़ राइटर, कवर्धा, 11 अगस्त 2024

छत्तीसगढ़ के कवर्धा के हत्यारों को ‘दृश्यम’ फ़िल्म देखकर हत्या करने और पुलिस को चकमा देकर लाश ठिकाने लगाने का आइडिया सूझा, जिसका ख़ुलासा अब हो गया है।

जानकारी के अनुसार आवेदक रामखेलावन साहु ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उनकी बेटी ग्वालीनसाहू पति लुकेश साहू घर से पेशी मे कवर्धा जा रही हूँ, कहकर 18 जुलाई की सुबह 11 बजे से निकली, जो 22 जुलाई तक घर वापस नहीं आई है।

जिसके बाद रिपोर्ट पर थाना स.लोहारा में गुम इंसान क्रमांक 43/24 कायम कर जांच कार्यवाही में लिया गया।

जांच के दौरान गुमशुदा के भाई मुकेश साहु से पूछताछ करने पर बताया कि ग्वालिन बाई साहू, जो शादी होकर ग्रामचिमागोदी लुकेश साहू के घर गई थी, बहन और जीजा के बीच में 3 बच्चे हैं। उसके जीजा लुकेश साहू बहन को चरित्रशंका के आधार पर बीते तीन वर्ष से छोड़ दिया था।

ये भी पढ़ें :  'नवीकरणीय ऊर्जा से बदलेगा प्रदेश का भविष्य' — मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

तब से बहन अपने बच्चों के साथ ग्वालिन अपने मायके में रह रही है एवं इसी बीच बहन ग्वालिन बाई राजा राम साहू केपास चली गई थी, जिसे राजा राम साहू ने घोटिया रोड कवर्धा में किराये के मकान में रखा था l

बहन ने अपने पति लुकेश साहू से अपने व बच्चों के लिए भरण पोषण हेतु कवर्धा कोर्ट में केस की थी, जिस पर कोर्टद्वारा तीनो बच्चों के नाम पर 4500 रूपये मासिक खर्च आदेश दिया था, जिसका पैसा समय–समय पर लुकेश साहूकोर्ट में जमा करता था।

दिनांक 18 जुलाई को भरण पोषण का पैसा लेने ग्वालिन स्कूटी वाहन क्रमांक सीजी 09 जे क्यू 9044 से कवर्धा गईथी, जो वापस घर नही आई।

जानकारी के बाद संदेहियों राजा राम साहू और लुकेश साहू को तकनीकी साक्ष्य – उनके मोबाइल लोकेशन, आईपीडीआर, सीडीआर के आधार पर थाना बुलाया गया व कड़ाई से पुछताछ करने पर बताया कि दोनों ग्वालिन बाईसाहु से तंग आकर उससे छुटकारा पाना चाह रहे थे, जिसके लिए लगभग एक महीने से प्लान बना रहे थे।

ये भी पढ़ें :  सेवा की कहानी : पंजीयन शुल्क में 50 प्रतिशत छूट से रचना सोनी ने बचाए 35 हजार रुपये

 

बार बार हत्यारों ने देखा दृश्यम

इस बीच राजाराम ने 04 बार और लुकेश ने 01 बार दृश्यम फिल्म देखा, ताकी हत्या कर शव को ठिकाना लगा करपुलिस से बचा जा सके।

अंत में दोनों आरोपी दिनांक 19 जुलाई को एक मंशा से एक राय होकर षडयंत्रपुर्वक ग्वालिन बाई साहू को घानीखुटाघाट के जंगल में ले जाकर उसकी साड़ी से गला दबाकर हत्या कर दफ़ना दिये। आरोपियों के निशानदेही पर मृतिका केशव को और आरोपियों के मेमोरेंण्डम कथनानुसार उनके निशानदेही पर अलग –अलग जगहों से घटना में प्रयुक्त एकमोटर सायकल आरोपी लुकेश के घर से, शव को दफनाने में उपयोग किये एक गैती एंव एक फावडा कस्तूरबा स्कूल केपास नाले से, कर्रानाला बैराज पानी अंदर से मृतिका का लाल रंग की स्कूटी चाभी सहित, मृतिका की साड़ी घाटनस्थलके पास से, मृतिका द्वारा पहने गए सोने चांदी के जेवर को अरोपियों के गांव के पास मुड़घुसरी रोड के किनारे बिजली केखंभे के पास मिट्टी खोदकर निकल कर पेश करने पर बरामद किया गया।

ये भी पढ़ें :  बस्तर मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा सेंटर में गोल्डन ऑवर में मिलेगा इलाज, मरीजों को मिलेगी राहत

आरोपी राजा राम साहु और लुकेश साहु के ऊपर अपराध धारा – 103(1), 61(2)(क), 238(ख) भारतीय न्यायसंहिता का घटित करना पाये जाने से आरोपियों के विरूध्द थाना स. लोहारा में अपराध क्रमांक 234/2024 कायमकर विवेचना में लिया गया l आरोपीयो को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *