Breaking
20 Nov 2026, Fri

भाजपा नेता हादसे का शिकार, भाजपा की बैठक मे जा रहे BJP नेता राम नारायण यादव के कार की हुई जोरदार टक्कर हुए गंभीर रूप से घायल, हालत नाजुक

उर्वशी मिश्रा, न्यूज राइटर, जशपुर, 24 अगस्त 2024

जशपुर। जशपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक पिकअप ने कार को जोरदार टक्कर मारी, जिसमें BJP नेता राम नारायण यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। फिलहाल घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है।

बता दें कि राम नारायण यादव बीजेपी के जिला महामंत्री है, जो जिला बीजेपी की बैठक में शामिल होने जा रहे थे। इस दौरान ही ये हादसा हुआ और वो गंभीर रूप से घायल हो गए। फिलहाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सन्ना में प्राथमिकी इलाज के बाद उन्हें अम्बिकापुर रिफर कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें :  बस्तर से लौटेगी सुरक्षा बलों की फोर्स, गृहमंत्री बोले- अब जरूरत नहीं

बताया जा रहा है कि रामनारायण यादव जिला भाजपा की बैठक में शामिल होने जशपुर जा रहे थे कि रास्ते मे सामने से तेज रफ्तार से लापरवाही पूर्वक चलाते पिकअप ने कार को जोरदार टक्कर मार दिया जिससे भाजपा नेता को गम्भीर चोंट आई है और वह घायल हो गए।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *