Breaking
15 Nov 2026, Sun

₹250 करोड़ी घर में आलिया–रणबीर का गृह-प्रवेश, राहा के नन्हें हाथों ने जीता फैंस का दिल

मुंबई

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का नया आशियाना लंबे समय से बन रहा था, जो कि अब तैयार हो गया है। बेटी राहा के नाम पर बनी 250 करोड़ रुपये की ये प्रॉपर्टी अंदर से बेहद आलीशान है। जिसकी झलक एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। लाडली की बर्थडे सेलिब्रेशन से लेकर नए घरौंदे के गृह प्रवेश की फोटोज उन्होंने फैंस के साथ साझा की है, जिसमें उनकी नन्हीं-परी के हाथों को देखकर ही फैंस आईस्क्रीम की तरह पिघल गए हैं।

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का पाचं मंजिला का ये नया घर मुंबई के ब्रांद्रा वेस्ट में स्थित है। जहां की पहले कई तस्वीरें सामने आई हैं। लेकिन अंदर का नजारा अब देखने को मिला है। एक्ट्रेस ने बताया कि उनके लिए नवंबर महीना बेहद खास रहा है क्योंकि न सिर्फ उन्होंने बेटी का दूसरा जन्मदिन मनाया, बल्कि बहन के बर्थडे के अलावा, गृह-प्रवेश की पूजा भी की।

ये भी पढ़ें :  राहु-मंगल-बुध की युति से बना खतरनाक योग, 3 राशियों को रखें सावधान!

राहा के 250 करोड़ रुपये के घर की फोटो
आलिया भट्ट ने 15 फोटोज पोस्ट की हैं। इसमें पहली तस्वीर बेटी राहा के बर्थडे की है, जहां उन्होंने उसको गोद में उठा रखा है और दोनों ने ट्विनिंट की हुई है। इसके बाद दूसरी फोटो रणबीर के साथ की है, जहां वह नए घर में गृह-प्रवेश कर रही हैं। तीसरी फोटो में घर की दीवार पर फूलों के हार से सजी दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर की फोटो है, जिसके आगे खड़ी सास नीतू कपूर अपनी बहू को गले से लगाए हुए हैं।

ये भी पढ़ें :  'मटका किंग' में 60-70 के दशक की मुंबई को जीने का खास अनुभव: कृतिका कामरा

आलिया भट्ट ने किया गृह-प्रवेश, राहा ने खींचा ध्यान
राहा के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरों में महेश भट्ट और सोनी राजदान भी नजर आ रहे हैं। साथ ही घर के अंदर हुई पूजा में पिता रणबीर की गोद में उनकी बेटी बैठी हुई और हाथ में अक्षत लिए दिखाई दे रही है। हालांकि कहीं भी लाडली का चेहरा नहीं दिखाया है। मगर उसके नन्हें हाथ देख हर कोई उसकी क्यूटनेट का दीवाना हो रहा है। उसके नन्हें नाखूनों पर लाल रंग की नेलपेंट सबका ध्यान खींच रही है।

ये भी पढ़ें :  क्या महिलाएं कर सकती हैं श्राद्ध और पिंडदान? गरुड़ पुराण में बताए गए हैं ये नियम

नए घर में लगाई पिता ऋषि कपूर की फोटो
इन 15 फोटोज में एक जगह रणबीर कपूर अपने पिता ऋषि कपूर की तस्वीर के आगे हाथ जोड़े और सिर झुकाए खड़े हैं। और नए घर में रणबीर के साथ पूजा में बैठीं आलिया हवन करती दिखाई दे रही हैं। इन तस्वीरों पर सभी ने प्यार बरसाया है। हर किसी ने यही लिखा कि उन्हें इस फोटो डंप की उम्मीद नहीं थी कि वह ऐसा करेंगी। ये देख सभी बेहद खुश हैं। हर कोई राहा के नन्हें हाथों पर वारी जा रहा है।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *