Breaking
14 Nov 2026, Sat

सुश्री पूजा गर्ग एक दिन के लिए बनी आयुक्त दिव्यांगजन

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने श्रेष्ठ दिव्यांगजन सम्मान-2025 से किया था सम्मानित

भोपाल 

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली में दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर इंदौर की दिव्यांगजन बेटी एवं पैरा एथलीट सुश्री पूजा गर्ग को “श्रेष्ठ दिव्यांगजन सम्मान 2025” से सम्मानित किया गया था। उनके असाधारण सामाजिक योगदान और प्रेरणादायी प्रयासों को दृष्टिगत रखते हुए आयुक्त दिव्यांगजन कार्यालय, मध्यप्रदेश शासन द्वारा आयुक्त दिव्यांगजन डॉ. अजय खेमरिया ने उन्हें एक दिन के लिए “आयुक्त दिव्यांगजन” के पद पर आसीन कर सम्मानित किया। यह पहल दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण और उनके योगदान को मान्यता देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम रही।

ये भी पढ़ें :  शहडोल में युवक कांग्रेस ने मशाल रैली निकालकर महिलाओं पर बढ़ते अपराध का किया विरोध

उल्लेखनीय है कि सुश्री पूजा गर्ग ने समाज में कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जन-जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से 4500 किलोमीटर की असाधारण यात्रा पूर्ण की। उन्होंने मध्यप्रदेश में इंदौर से लेकर सिक्किम के नाथुला दर्रे तक यह चुनौतीपूर्ण यात्रा कर न केवल भारत का परचम लहराया, बल्कि एक नया इतिहास भी रचा।

ये भी पढ़ें :  इंदौर-दाहोद रेल लाइन प्रोजेक्ट के तहत 2.9 किमी लंबी टनल का निर्माण कार्य हुआ पूरा

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *