Breaking
29 Nov 2026, Sun

लगातार दूसरी बार चूक गया भारत का सपना, पाकिस्तान ने जीता U19 एशिया कप का खिताब

दुबई 
पाकिस्तान ने भारत को फाइनल में 191 रनों से हराकर पुरुष अंडर-19 एशिया कप का खिताब जीता। पाकिस्तान ने दूसरी बार ट्रॉफी अपने नाम की है। वहीं भारतीय टीम लगातार दूसरी बार चैंपियन बनने से चूक गई है। पिछली बार बांग्लादेश ने फाइनल जीता था। अंडर-19 एशिया कप फाइनल में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के खिलाफ आठ विकेट पर 347 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में भारत की टीम 26 ओवर में सभी विकेट खोकर 150 रन ही बना सकी।
 
इंडिया वर्सेस पाकिस्तान अंडर-19 एशिया कप 2025 का फाइनल आज दुबई में खेला जा रहा है। पाकिस्तान ने रविवाार को फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए समीर मिन्हास की शतकीय पारी की बदौलत 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 347 रन बनाए हैं। पाकिस्तान के लिए समीर ने सर्वाधिक 172 रन बनाए। भारत की ओर से दिपेश ने तीन, हेनिल और पटेल ने 2-2 विकेट लिए। 348 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही। टीम ने 50 रन के अंदर तीन विकेट गंवाए। आयुष म्हात्रे दो रन, आरोन जॉर्ज 16 और वैभव सूर्यवंशी 10 गेंद में 26 रन बनाकर आउट हुए। विहान मल्होत्रा 13 गेंद में सात रन ही बना सके।

ये भी पढ़ें :  अनाहत सिंह का धमाका, सिलिकॉन वैली ओपन के सेमीफाइनल में पहली बार बनाई जगह

पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज समीर मिन्हास ने भारत के खिलाफ खिताबी मुकाबले में शतक जड़ा। यह सेंचुरी उनकी 71 गेंदों में आई। समीर मिन्हास का यह इस अंडर-19 एशिया कप में उनका दूसरा शतक है।भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ खिताबी मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। पाकिस्तान की तूफानी शुरुआत पर लगाम हेनिल पटेल ने चौथे ओवर में हमजा जहूर (18) को आउट करके लगाई। इसके बाद समीर मिन्हास और उस्मान खान ने 92 रनों की साझेदारी की। इस पार्टनरशिप को खिलन पटेल ने तोड़ा। समीर मिन्हास का खतरा अभी भी क्रीज पर है।

ये भी पढ़ें :  पुतुल सोनोवाल ने विश्व चैंपियन रयान बेस्टर को हराकर रचा बड़ा उलटफेर

भारतीय पारी के 26वें ओवर में पाकिस्तान के एक खिलाड़ी को गंभीर चोट लगी है। गेंद पकड़ने के प्रयास में बाउंड्री के पास उन्हें चोट लगी, जिसके बाद वह मैदान पर ही लेट गए। पाकिस्तान की टीम जीतने के काफी करीब है। भारत ने नौ विकेट गंवा दिए हैं।

भारत ने 22 ओवर में 8 विकेट खोकर 115 रन बना लिए हैं। टीम को जीत के लिए 168 गेंद में 233 रन चाहिए। लगातार अंतराल पर भारत के विकेट गिर रहे हैं। टीम ने कनिष्क चौहान का विकेट गंवाया है। वह नौ रन बनाकर पवेलियन लौटे। भारत ने छठा विकेट गंवा दिया है। कुंडू 20 गेंद में 13 रन ही बना सके। भारत की आधी टीम पवेलियन लौट गई है। वेदांत 14 गेंद में 9 रन ही बना सके।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *