भोपाल में सतपुड़ा भवन के पास भीषण आग, 8 किमी दूर तक दिखा काले धुएं का गुबार

भोपाल
राजधानी के सतपुड़ा भवन के समीप मंगलवार दोपहर करीब दो बजे अचानक झाड़ियों में आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते आसमान में काले धुएं का घना गुबार छा गया, जो करीब आठ किलोमीटर दूर से भी नजर आया। धुएं को देखकर आसपास के लोगों में दहशत फैल गई और कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

ये भी पढ़ें :  गुना के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल दो बुजुर्ग व्यक्तियों को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

रिहायशी इलाकों में पहुंचने से पहले काबू किया
आग की सूचना मिलते ही निगम की फायर दमकलें मौके पर पहुंचीं। इसके अलावा मंत्रालय से भी एक फायर ब्रिगेड तुरंत रवाना की गई, जबकि दो अन्य दमकलें फतेहगढ़ से पहुंचीं। फायर कर्मियों की त्वरित कार्रवाई के चलते आग को रिहायशी वल्लभ नगर बस्ती तक पहुंचने से पहले ही काबू में कर लिया गया। गनीमत रही कि आग बस्ती में नहीं पहुंची, अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता था।
 
10 से 15 मिनट के भीतर आग पर नियंत्रण
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार करीब 15 मिनट से अधिक समय तक धुआं आसमान में छाया रहा, जिससे लोग भयभीत हो गए थे। हालांकि फायर ब्रिगेड की मुस्तैदी से 10 से 15 मिनट के भीतर आग पर नियंत्रण पा लिया गया। आग की चपेट में आने से कुछ पेड़ झुलस गए, जबकि मौके पर मौजूद ओडीएफ (खुले में शौच मुक्त से जुड़ा ढांचा) जलकर खाक हो गया।

ये भी पढ़ें :  जन-सामान्य को जल के महत्व की दी जा रही है जानकारी, जागरूकता के साथ जल संरचनाओं की हो रही है सफाई

आग लगने की सूचना मिलते ही निगम और मंत्रालय की फायर दमकलें मौके पर पहुंच गई थीं। समय रहते कार्रवाई करने से आग पर आसानी से काबू पा लिया गया। इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। – सौरभ पटेल, फायर ऑफिसर, नगर निगम

ये भी पढ़ें :  मध्य प्रदेश अपनी आवश्यकता की 50 फीसदी बिजली की आपूर्ति सौर ऊर्जा से करेगा

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment