Breaking
24 Nov 2026, Tue

ईशान किशन ने 39 गेंदों में 125 रन की तूफानी पारी, 33-बॉल में बनाया लिस्ट-ए में दूसरी सबसे तेज सेंचुरी

 नई दिल्ली

ईशान किशन की कहानी अब सिर्फ एक कमबैक नहीं रही, यह एक ऐलान बन चुकी है और वह भी ऐसा, जो स्कोरबोर्ड पर नहीं, रिकॉर्ड बुक में दर्ज होता है. विजय हजारे ट्रॉफी में उतरते ही ईशान किशन ने धमाका कर दिया. मजबूत प्रतिद्वंद्वी कर्नाटक के खिलाफ अहमदाबाद में उन्होंने जमकर रन बरसाए.

झारखंड की पारी 50 ओवरों में 412 रन तक कैसे पहुंची, इसका जवाब सिर्फ आंकड़ों में नहीं, ईशान किशन की 39 गेंदों में 125 रनों की तूफानी पारी में छुपा है. कप्तान और विकेटकीपर के रूप में नंबर-6 पर उतरकर ईशान ने जो किया, वह लिस्ट-ए क्रिकेट की परिभाषा ही बदल देता है. महज 33 गेंदों में शतक, 7 चौके, 14 छक्के और 320 से ऊपर का स्ट्राइक रेट…  यह भारत की दूसरी सबसे तेज लिस्ट-ए सेंचुरी है. उनसे तेज सिर्फ बिहार के सकिबुल गनी रहे, जिन्होंने उनकी पारी से कुछ ही मिनट पहले 32 गेंदों में शतक ठोक दिया था.

ये भी पढ़ें :  FIFA World Cup 2026: कनाडा ने आधे से ज्यादा फैंस के वीजा किए रिजेक्ट, जानिए किन देशों को मिली सबसे ज्यादा एंट्री

… लेकिन ईशान किशन की इस पारी का असली वजन सिर्फ रिकॉर्ड नहीं, संदेश था.

हाशिए से हेडलाइन तक

दिसंबर 2023… निजी कारण, ब्रेक, फिर अचानक सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर. कभी टीम इंडिया के ‘फर्स्ट चॉइस’ विकेटकीपर-बल्लेबाज रहे ईशान किशन कुछ ही हफ्तों में सिस्टम के बाहर खड़े नजर आने लगे. वही ईशान, जिसने बांग्लादेश के खिलाफ वनडे इतिहास का सबसे तेज दोहरा शतक जड़ा था. वही, जिसने ऋषभ पंत की गैरमौजूदगी में भारत की सफेद गेंद की टीम को संभाला था.

क्रिकेट में वापसी आसान नहीं होती- खासतौर पर तब, जब सवाल आपकी काबिलियत पर नहीं, आपकी ‘कमिटमेंट’ पर उठने लगें.

ये भी पढ़ें :  एशेज में ऐतिहासिक दिन: 116 साल बाद एक दिन में गिरे 20 विकेट, क्रिकेट जगत हैरान

गुस्सा, भूख… और खोल दिया बल्ले का मुंह 

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में ईशान किशन ने सफाई देने की बजाय स्कोरबोर्ड को बोलने दिया. 197.32 का स्ट्राइक रेट, टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन, सबसे ज्यादा छक्के और झारखंड को पहला खिताब- यह सिर्फ फॉर्म नहीं थी, यह भीतर जमा गुस्से और निराशा का जवाब था. कप्तान के तौर पर उनके फैसले उतने ही आक्रामक थे, जितनी उनकी बल्लेबाजी.

विजय हजारे में विस्फोट- किशन इफेक्ट

अब विजय हजारे ट्रॉफी… और पहले ही मैच में ईशान किशन ने बता दिया कि टी20 वर्ल्ड कप स्क्वॉड में उनकी एंट्री कोई एहसान नहीं, जरूरत है. नंबर-6 पर उतरकर 39 गेंदों में 125 रन ठोकना बताता है कि यह बल्लेबाज सिर्फ ओपनर नहीं, मैच-फिनिशर और गेम-चेंजर भी है. झारखंड का स्कोर 412-9 तक पहुंचना संयोग नहीं, किशन इफेक्ट है. किशन ने अपनी इस रोमांचक पारी के दौरान 50 रन (5 x 4, 4 x 6) सिर्फ 20 गेंदों में पूरे कर लिए थे. 

ये भी पढ़ें :  25 अक्टूबर को शहडोल आएंगे CM मोहन यादव, कलेक्टर ने अधिकारियों के मुख्यालय छोड़ने पर लगाई रोक

वर्ल्ड कप से पहले साफ संदेश

शनिवार को चुनी गई 15 सदस्यीय टी20 वर्ल्ड कप स्क्वॉड में ईशान किशन का नाम अब सिर्फ चयन नहीं, न्याय लगता है. यह कहानी सिखाती है कि क्रिकेट में रास्ते भले बदलें, लेकिन क्लास, भूख और आत्मविश्वास वापस लौटना जानते हैं.

ईशान किशन ने बल्ले से साफ कह दिया है-  'मैं लौटा नहीं हूं, मैं रुका ही नहीं था.'

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *