विश्व के टॉप ट्रेंड में रहा उत्तर प्रदेश पुलिस का हैशटैग #यूपी_पुलिस_मंथन
लखनऊ
माननीय मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश, श्री योगी आदित्यनाथ जी की अध्यक्षता में दिनांक 27 एवं 28 दिसंबर 2025 को लखनऊ स्थित पुलिस मुख्यालय में आयोजित वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का सम्मेलन "पुलिस मंथन" से सम्बन्धित विभिन्न गतिविधियों की फोटो एवं वीडियो को उत्तर प्रदेश पुलिस के समस्त जनपदों द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म्स पर साझा करके पोस्ट किया गया।
पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश, श्री राजीव कृष्ण के निर्देशन में उक्त सम्मेलन से सम्बन्धित हैशटैग #यूपी_पुलिस_मंथन को उत्तर प्रदेश पुलिस @UPPolice ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा किया । यह हैशटैग दिनांक 28-12-2025 को शाम 05:30 बजे सूचीबद्ध हुआ और कुछ ही समय में विश्व के टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में नंबर-01 पर पहुँच गया । शाम 05:45 बजे से 08:45 बजे तक हैशटैग #यूपी_पुलिस_मंथन लगातार विश्व के ट्रेंडिंग लिस्ट में टॉप 5 में शामिल रहा । इस दौरान इस पर 47 हज़ार से अधिक ट्वीट्स किए गए, जिसे लगभग 38.6 मिलियन की रीच, 02 लाख 46 हजार Views और 1.78 बिलियन इंप्रेशन प्राप्त हुए हैं ।
उल्लेखनीय है कि पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 के निर्देशन में दिनांक 27 दिसंबर को हैशटैग #पुलिस_मंथन और 28 दिसम्बर को हैशटैग #यूपी_पुलिस_मंथन विश्व के टॉप ट्रेंड में लगातार 02 घण्टे से अधिक समयावधि के लिए नंबर 01 पर रहे हैं ।
सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल
दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण
सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है।
वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है।
अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है।
सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे।
उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित।
आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp)
Email- hrnewswriter@gmail.com