Breaking
16 Nov 2026, Mon

विकास कार्यों के लिए कोई भेद-भाव नहीं : उप मुख्यमंत्री देवड़ा

देवड़ा का बयान: विकास कार्य सभी के लिए समान, कोई भेदभाव नहीं

उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने कहा: विकास के मामले में नहीं होगा कोई भेदभाव

विकास कार्यों के लिए कोई भेद-भाव नहीं : उप मुख्यमंत्री  देवड़ा

मल्हारगढ़ क्षेत्र में 33 करोड़ 39 लाख रुपये की लागत की तीन सड़कों का किया भूमिपूजन

मंदसौर

उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने मंदसौर जिले के मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम धमनार में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में 33 करोड़ 39 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाली तीन सड़कों का भूमिपूजन किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए कोई भेद-भाव नहीं होगा।

ये भी पढ़ें :  योगी सरकार 1,228 नवचयनित नर्सिंग अधिकारियों को 22 मार्च को सौंपेगी नियुक्ति पत्र

उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने मल्हारगढ़ क्षेत्र में 2 करोड़ 99 लाख 84 हजार रुपये की लागत से टांकेडा से रावटी व्हाया झाकेड़ा पहुंच मार्ग, 2 करोड़ 74 लाख 58 हजार रुपये की लागत से निपानिया बड़वन से कुचडौद मार्ग तथा 27 करोड़ 65 लाख रुपये की लागत से धमनार से छाजूखेड़ा व्हाया बाबरेचा, दलौदा, लदुसा, छायन, रसूलपुर मार्ग का भूमिपूजन किया।

उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने अपने संबोधन में कहा कि लोकतंत्र में जनता ने हमें सेवा का अवसर दिया है। सरकार निरंतर विकास के कार्य कर रही है। प्रजातंत्र में जनता का आशीर्वाद ही सबसे बड़ा बल होता है, जिससे विकास कार्य लगातार आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज पूरा देश विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। प्रदेश में बड़ी संख्या में सड़कों का निर्माण हुआ है, नदियों से पानी लेकर खेतों तक पहुंचाने की योजनाएं सरकार द्वारा लागू की गई हैं। नदी जोड़ो परियोजनाओं से प्राकृतिक आपदाओं के नियंत्रण में भी सहायता मिलेगी।

ये भी पढ़ें :  पीएम सूर्य घर योजना में तीन किलोवॉट के सौर संयंत्र लगाने पर मिल रही 78 हजार रूपये की सब्सिडी : ऊर्जा मंत्री तोमर

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़कों के निर्माण से आवागमन सुगम हुआ है, जिससे व्यापार और व्यवसाय को भी बढ़ावा मिला है। मेडिकल कॉलेजों की स्थापना से अस्पतालों में डॉक्टरों की उपलब्धता सुनिश्चित होगी और लोगों को समय पर बेहतर उपचार मिल सकेगा। उन्होंने ग्रामीणों से ग्राम में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने और शासन की योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। साथ ही सड़क निर्माण एजेंसियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण किया जाए, ताकि यह सड़कें लंबे समय तक लोगों की सुविधा का माध्यम बनें।

ये भी पढ़ें :  इंदौर एयरपोर्ट से 13 राज्यों के 17 शहरों के लिए 42 उड़ानें, रोजाना 11 हजार यात्री कर रहे सफर

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा विजय पाटीदार, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री बसंत शर्मा, जनप्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *