Breaking
20 Nov 2026, Fri

भारत-न्यूजीलैंड मैच टिकट केवल 800 रुपये में, बुकिंग 18 जनवरी से शुरू

इंदौर 

अगर आप मैच देखने के शौकीन है तो ये खबर आपके काम की है। क्रिकेट प्रेमियों को जानकारी के लिए बता दें कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच इंदौर में होने वाले आगामी वनडे मैच के लिए मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एमपीसीए) ने टिकट बिक्री की तारीख और टिकटों के कीमत की घोषणा कर दी है।

मैच का आनंद लेने वालों को इस बार ज्यादा कीमत चुकानी होगी। बता दें कि न्यूजीलैंड और भारत के बीच इंदौर में सीरीज का तीसरा और अंतिम वनडे मैच 18 जनवरी को खेला जाएगा। एकदिवसीय मैच के लिए टिकटों की बिक्री 3 जनवरी सुबह पांच बजे से शुरू होगी।

ये भी पढ़ें :  ब्लड सेपरेशन यूनिट रीवा में स्वास्थ्य सेवाओं को करेगी सुदृढ़ : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

ऐसी रहेगी टिकट दर

साउथ पैवेलियन (लोअर)- 5,500 रुपए

साउथ पैवेलियन (फर्स्ट फ्लोर)- 7000 रुपए

साउथ पैवेलियन (सेकंड फ्लोर)- 6500 रुपए

साउथ पैवेलियन (थर्ड फ्लोर)- 5000 रुपए

ईस्ट स्टैंड (लोअर चेयर)- 800 रुपए

ईस्ट स्टैंड फर्स्ट फ्लोर प्रीमियम- 1250 रुपए

ईस्ट स्टैंड फर्स्ट फ्लोर रेग्लुयलर- 1100 रुपए

ईस्टस्टैंड सेकंड फ्लोर- 1000 रुपए

वेस्ट स्टैंड लोअर चेयर- 900 रुपए

ये भी पढ़ें :  नर्मदापुरम के विद्यार्थियों ने विधानसभा की कार्य-प्रणाली को समझा

वेस्ट स्टैंड फर्स्ट फ्लोर प्रीमियर- 1500

कैसे बुक होंगे टिकट

बता दें कि सभी टिकट ऑनलाइन बुक होंगे, जो दर्शकों को ऑनलाइन टिकट एजेंसी द्वारा कूरियर के माध्यम से घर तक डिलीवर होंगे। इस मैच में सबसे सस्ता टिकट 800 रुपए व सबसे महंगा टिकट 7 हजार रुपए का होगा। यह 8वां वनडे मुकाबला होगा, जो होलकर स्टेडियम में खेला जाएगा। यह टिकट डब्ल्यूडब्ल्यू. डिस्ट्रिक. इन साइट पर उपलब्ध होंगे। तीन वर्ष से अधिक आयु के बच्चे को टिकट के माध्यम से प्रवेश दिया जाएगा। सीरीज के पहले दो मैच 11 जनवरी को बड़ौदा में और 14 जनवरी को राजकोट में खेले जाने हैं।

ये भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राष्ट्रीय लोकसेवा दिवस पर 16 लोकसेवकों को पुरस्कृत किया, लोकसेवकों को किया पुरस्कृत, विकसित भारत में राज्य की बड़ी भूमिका

बच्चों का लगेगा टिकट

वनडे मुकाबले को देखने के लिए एक बार में एक व्यक्ति अधिकतम चार टिकट ही खरीद सकेगा। ऑनलाइन टिकट बुकिंग करने के बाद कूरियर के द्वारा प्रशंसक तक टिकट पहुंचाया जाएगा। तीन वर्ष से अधिक उम्र के बच्चों के लिए भी टिकट लगेगा और उन्हें स्टेडियम में अलग सीट उपलब्ध कराई जाएगी।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *