Breaking
19 Nov 2026, Thu

साल 2026 की पहली स्मार्टफोन लॉन्चिंग, Redmi, Realme और Poco के नए मॉडल्स भारत में होंगे उपलब्ध!

 नई दिल्ली

नए साल की शुरुआत के साथ ही अब न्यू स्मार्टफोन लॉन्च होने जा रहे हैं. दरअसल, 6 जनवरी को रेडमी और रियलमी दोनों ही ब्रांड अपनी न्यू सीरीज के स्मार्टफोन अनवील करने जा रहे हैं. इसके बाद 8 जनवरी को Poco M8 लॉन्च होगा. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं. 

भारत में 6 जनवरी को Redmi Note 15 की लॉन्चिंग है, जिसकी लॉन्चिंग डेट और कई फीचर्स को कंपनी खुद कंफर्म कर चुकी है. यह एक बेस वेरिएंट होगा और प्रो वेरिएंट को आने वाले दिनों में लॉन्च किया जाएगा. 7.35mm की थिकनेस का यूज किया जाएगा.

ये भी पढ़ें :  Realme का धमाकेदार लॉन्च: 15000mAh बैटरी वाला फोन, सिंगल चार्ज में चलेगा 3 महीने

Redmi Note 15 को लेकर कंपनी बता चुकी है कि इसमें बैक पैनल पर 108MP का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा. यह कैमरा कई अच्छे फीचर्स और मोड्स के साथ आएगा. इस हैंडसेट से 4K रिकॉर्डिंग की जा सकेगी. इसमें 5520mAh की बैटरी यूज की जाएगी. 

Realme 16 Pro सीरीज की होगी लॉन्चिंग 

भारत में 6 जून को ही Realme 16 Pro सीरीज की लॉन्चिंग होगी. इस सीरीज के तहत दो हैंडसेट को लॉन्च किया जाएगा, जिसमें Realme 16 Pro और  16 Pro+ दस्तक देंगे.  

ये भी पढ़ें :  Realme का पावर पैक धमाका! 7000mAh बैटरी वाले दो नए फोन लॉन्च, कीमत 13,999 से शुरू

Realme 16 Pro+ हैंडसेट में कई अच्छे फीचर्स देखने को मिलेंगे. इसमें Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट, 7,000mAh की बैटरी और 80W का फास्ट चार्जर मिलेगा. इस हैंडसेट में  4D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले का यूज किया गया है. यह फोन 12GB RAM और 512GB इंटरनल स्टोरेज मिलेगा. 

इस हैंडसेट में स्क्वेयर शेप का कैमरा डिजाइन दिया गया है. इसमें 200MP का अपग्रेडेड प्राइमरी कैमरा लेंस और 50MP का पेरिस्कोप लेंस दिया जाएगा. इसमें 7,000mAh की बैटरी होगी. 

ये भी पढ़ें :  POCO का धांसू बजट 5G फोन, 6300mAh बैटरी और 120Hz स्क्रीन के साथ कीमत ₹10,999

POCO M8 भारत में 8 जनवरी को होगा लॉन्च 

POCO M8 को भारत में 8 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा. कंपनी का दावा है कि यह इस सेगमेंट का सबसे स्लिम हैंडसेट है. इसमें 7.35mm की थिकनेस और 178 ग्राम का वजन मिलेगा.  

पोको M8 में बैक पैनल पर स्क्वेयर शेप का कैमरा मॉड्यूल मिलेगा. इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है. इसके अंदर AI Magic इरेजर का यूज किया गया है. 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *