छत्तीसगढ़ के वन, सहकारिता एवं संसदीय कार्यमंत्री केदार कश्यप झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर लगातार बैठक कर रहे हैं। राज्य के सिमडेगा भाजपा कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर केदार कश्यप ने चुनावी रणनीति पर चर्चा की। सिमडेगा में आमजनों के भाजपा में प्रवेश को लेकर उन्होंने कहा कि भाजपा की विचारधारा में राष्ट्रवाद और जनकल्याण पर आधारित है। यह पार्टी देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।
केदार कश्यप की उपस्थिति में प्रधानमंत्री मोदी जी के लोककल्याण कारी कार्यों व योजनाओं से प्रभावित होकर सैकड़ों लोगों ने भाजपा प्रवेश किया।
इस मौके पर उन्होंने कहा, भाजपा ने देश में कई बड़े चुनाव जीते हैं और केंद्र और राज्यों में सरकार में रही है। यह पार्टी देश के विकास और प्रगति के लिए कई योजनाएं और कार्यक्रम चला रही है। प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। भारत का सम्मान बढ़ रहा है। मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक ले जाना होगा, इसी तरह हेमंत सोरेन की सरकार द्वारा किए गए भ्रष्टाचार को जनता के सामने रखना होगा।
परिवारवाद और भ्रष्टाचार पर साधा निशाना
इस मौके पर केदार कश्यप ने कहा, राज्य में पांच साल में झारखंड मुक्ति मोर्चा के कुशासन से प्रदेश की जनता आहत है। यहां सिर्फ एक परिवार के हित साधने का काम हुआ है। भ्रष्टाचार से तंग प्रदेश की जनता अब भाजपा की ओर भरोसे और उम्मीद से देख रही
सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल
दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण
सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है।
वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है।
अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है।
सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे।
उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित।
आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp)
Email- hrnewswriter@gmail.com