Breaking
28 Nov 2026, Sat

मोहसिन से मोहित दास तक का सफर, बालाघाट सम्मेलन में शंकराचार्य के हाथों अपनाया सनातन धर्म

बालाघाट
जात-पात में बंटे सकल सनातनी हिंदू समाज को एकजुट करने के लिए हिंदू एकता परिचय देने के लिए बालाघाट जिला मुख्यालय के इतवारी कृषि उपज मंडी के प्रागंण में मंगलवार को विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन अनंत श्री धर्म सम्राट श्रीमद जगत स्वामी श्री प्रज्ञानानंद सरस्वती महाराज के मुख्य आतिथ्या में किया गया। आयोजित इस हिंदू सम्मेलन में जगत गुरु शंकराचार्य की मौजूदगी में बालाघाट के मोहसिन ने सनातन धर्म से प्रेरित होकर हिंदू धर्म को अपनाया है, उनके इस घर वापस पर जगत गुरु ने कहा कि भारत में रहने वाले सभी जन सनातनी है, बस उनकी घर वापसी का इंतजार सभी को है।

ये भी पढ़ें :  एमपी में सर्द हवाओं से बढ़ी ठिठुरन, कोल्ड वेव का अलर्ट जारी

चार साल से इंतजार कर रहा था मोहसिन
    सनातन धर्म अपनाने को लेकर पूर्व में वार्ड क्रमांक 19 आजाद चौक व वर्तमान में वार्ड क्रमांक 13 गर्रा निवासी ने बताया कि वे बचपन से ही हिंदू धर्म व विचार के प्रति आकर्षित रहे हैं।
    हिंदू धर्म सभी को एक साथ मिलकर रहने का संदेश दिया जाता है, यहां गाय को माता मानकर पूजा जाता है।
    इस कारण से वे सदैव से ही हिंदू धर्म के प्रति लालायित रहे है। उन्होंने बताया कि विगत चार वर्षाें से सनातन धर्म अपनाने का प्रयास कर रहे थे लेकिन उचित मंच नहीं मिल पा रहा था।
    जब पता चला कि हिंदू सम्मेलन हो रहा है, और जगत गुरु भी यहां मौजूद तो इससे बेहतर मौका उन्हें दूसरा ओर नहीं मिलना था।
    बता दें कि मोहसिन शेख के घर पर उनकी मां और मौसी है उन्होंने वर्तमान में अकेले ही सनातन धर्म को अपनाया है।

ये भी पढ़ें :  शासकीय मेडिकल कॉलेज ग्वालियर एवं जबलपुर में प्रस्तावित सुदृढ़ीकरण एवं उन्नयन कार्यों को शीघ्र दें अंतिम रूप : उप मुख्यमंत्री शुक्ल

हिंदू सम्मेलन बनेगा घर वापसी का माध्यम
हिंदू सम्मेलन के दौरान विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष यज्ञेश लालु चावड़ा ने कहा कि ये बड़े ही हर्ष का विषय है कि एक मुस्लिम भाई ने आज घर वापसी की है, और सनातन धर्म को अपनाया है, जो भी मुस्लिम भाई या अन्य जो भटक गए है और दूसरा धर्म अपना लिए है उनके लिए भी हिंदू सम्मेलन वापसी का माध्यम है, जो भी भाई घर वापस आना चाहते है वे बिना किसी झिझक के घर वापसी कर सकते है, आगामी समय में भी ऐसे हिंदू सम्मेलन पूरे देशभर में आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान जिला संयोजक शुभम श्रीवास सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *