Breaking
14 Nov 2026, Sat

ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026: एलिस मर्टेंस और झांग शुआई ने महिला डबल्स का खिताब जीता

मेलबर्न 
एलिस मर्टेंस और झांग शुआई की जोड़ी ने ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला डबल्स का खिताब अपने नाम कर लिया। बेल्जियम और चीन की इस अनुभवी जोड़ी ने फाइनल में एना डैनिलिना और एलेक्जेंड्रा क्रुनिक को कड़े मुकाबले में 7-6(4), 6-4 से हराया। फाइनल मुकाबले की बात करें तो पहले सेट में 4-1 से पिछड़ने के बाद चौथी वरीयता प्राप्त मर्टेनस-झांग की जोड़ी ने शानदार वापसी करते हुए सेट टाईब्रेक में जीत लिया। दूसरे सेट में उन्होंने 5-0 की बढ़त बना ली, हालांकि सातवीं वरीयता प्राप्त डैनिलिना-क्रुनिक की जोड़ी ने वापसी की कोशिश की और 5-2 पर दो चैंपियनशिप पॉइंट बचाए, लेकिन अंततः मर्टेनस और झांग ने मुकाबला अपने नाम कर लिया। मर्टेंस और झांग ने इससे पहले आखिरी बार 2022 में विंबलडन में एक साथ ग्रैंड स्लैम खेला था। लंबे अंतराल के बाद ऑस्ट्रेलियन ओपन में फिर से साथ उतरी इस जोड़ी ने बेहतरीन तालमेल दिखाते हुए खिताब जीत लिया।

ये भी पढ़ें :  ऑस्ट्रेलियन ओपन: ओलिविया गैडेकी और जॉन पीयर्स ने जीता मिश्रित डबल्स खिताब

मर्टेंस और झांग ने इससे पहले आखिरी बार 2022 में विंबलडन में एक साथ ग्रैंड स्लैम खेला था. लंबे अंतराल के बाद ऑस्ट्रेलियन ओपन में फिर से साथ उतरी इस जोड़ी ने बेहतरीन तालमेल दिखाते हुए खिताब जीत लिया. इस जीत के साथ मर्टेंस के ग्रैंड स्लैम डबल्स खिताबों की संख्या छह हो गई है, जिनमें से तीन उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में जीते हैं. वहीं, झांग शुआई के नाम अब तीन ग्रैंड स्लैम डबल्स ट्रॉफियां हो गई हैं. इससे पहले झांग ने 2019 ऑस्ट्रेलियन ओपन और 2021 यूएस ओपन में सामंथा स्टोसुर के साथ महिला डबल्स खिताब जीता था.

ये भी पढ़ें :  WTC फाइनल रेस: टीम इंडिया को 9 में से 6 जीत जरूरी, चुनौतियां बढ़ीं

मर्टेंस ने पिछले तीन वर्षों में लगातार हर साल एक डबल्स ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने का कारनामा किया है. मौजूदा समय में वर्ल्ड नंबर 6 रैंकिंग पर काबिज मर्टेनस को पूरा भरोसा है कि वह एक बार फिर वर्ल्ड नंबर 1 की रैंकिंग हासिल करेंगी. अगले सप्ताह वह शीर्ष स्थान पर अपना 40वां हफ्ता दर्ज करेंगी.

इस जीत के साथ मर्टेंस के ग्रैंड स्लैम डबल्स खिताबों की संख्या छह हो गई है, जिनमें से तीन उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में जीते हैं। वहीं झांग शुआई के नाम अब तीन ग्रैंड स्लैम डबल्स ट्रॉफियां हो गई हैं। इससे पहले झांग ने 2019 ऑस्ट्रेलियन ओपन और 2021 यूएस ओपन में सामंथा स्टोसुर के साथ महिला डबल्स खिताब जीता था।

ये भी पढ़ें :  IND vs ENG 2nd T20: नए समय पर शुरू होगा मुकाबला, मैच की टाइमिंग अभी नोट कर लें

मर्टेनस ने पिछले तीन वर्षों में लगातार हर साल एक डबल्स ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने का कारनामा किया है। मौजूदा समय में वर्ल्ड नंबर 6 रैंकिंग पर काबिज मर्टेनस को पूरा भरोसा है कि वह एक बार फिर वर्ल्ड नंबर 1 की रैंकिंग हासिल करेंगी। अगले सप्ताह वह शीर्ष स्थान पर अपना 40वां हफ्ता दर्ज करेंगी।

पुरुष डबल्स में होमटाउन वाइल्डकार्ड जेसन कुबलर और मार्क पोलमैन्स फाइनल में उतरने वाले हैं। वहीं मिक्स्ड डबल्स में ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी ओलिविया गैडेकी और जॉन पीयर्स ने लगातार दूसरी बार खिताब जीतकर इतिहास रच दिया।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *