Breaking
27 Nov 2026, Fri

शेयर बाजार में भयंकर गिरावट, 7 लाख करोड़ का धक्का, सेंसेक्स 1000 अंक टूटा

मुंबई 

अमेरिका में आई भारी गिरावट के बाद शुक्रवार को भारी शेयर बाजार में भी कोहराम मच गया. निवेशकों के पोर्टफोलियो लाल निशान पर बंद हुए. आईटी सेक्‍टर्स से लेकर रियल एस्‍टेट सेटर तक भारी बिकवाली हुई. इस हैवी गिरावट में टीसीएस, इंफोसिस और रिलायंस जैसे शेयरों ने इस गिरावट में ज्‍यादा योगदान दिया.

सप्‍ताह के आखिरी कारोबारी दिन सेंसेक्‍स 1048 अंक या 1.25 फीसदी गिरकर 82,626 पर क्‍लोज हुआ. वहीं निफ्टी50 336 अंक या 1.30 फीसदी गिरकर 25,471 पर क्‍लोज हुआ. बैंक निफ्टी में भी 553 अंकों की हैवी गिरावट रही. शुरुआती कारोबार में आईटी शेयरों में दबाव के कारण मार्केट गिरा था, लेकिन धीरे-धीरे बाकी सभी सेक्‍टर्स भी दबाव में आते चले गए और मार्केट में व्‍यापक स्‍तर पर बिकवाली हावी हुई.

ये भी पढ़ें :  दिल्ली में लाभार्थियों का कार्ड बनाने का काम होगा शुरू, जल्द मिलेंगे आयुष्मान कार्ड, 10 लाख तक इलाज फ्री

BSE के टॉप 30 शेयरों में से बजाज फाइनेंस और एसबीआई को छोड़कर बाकी सभी 28 शेयर गिरावट पर बंद हुए. सबसे ज्‍यादा गिरावट हिंदुस्‍तान यूनिलीवर,  एटर्नल, टाइटन, टाटा स्‍टील और टीसीएस के शेयरों में करीब 5 फीसदी तक रही. IT के अलावा गिरावट में मेटल, कंज्‍यूमर प्रोडक्‍ट्स, रियल एस्‍टेट, एनर्जी, बैंकिंग और फाइनेंस सर्विसेज ने योगदान दिया.  इसका मतलब‍ साफ है कि गिरावट व्‍यापक लेवल पर रही.   

ये भी पढ़ें :  दिल्ली-NCR में महसूस किए गए भूकंप के झटके

शेयर बाजार में क्‍यों आई भारी गिरावट? 
बाजार के जानकारों का मानना ​​है कि आईटी शेयरों में आई तेज गिरावट का कारण AI के नेतृत्व में होने वाले तकनीकी व्यवधान और इसके परिणामस्वरूप पारंपरिक व्यापार मॉडलों के आसपास की अनिश्चितता को लेकर बढ़ती चिंताएं हैं. 

विलियम ओ'नील इंडिया के इक्विटी रिसर्च प्रमुख मयूरेश जोशी ने बिजनेस टुडे को बताया कि आईटी सेक्‍टर में एक बड़ा बदलाव आ रहा है. बेहतर एआई एजेंटिक एजेंट और मजबूत एप्लिकेशन लेयर बनाने की होड़ न केवल इस क्षेत्र में, बल्कि इसके कार्यक्षेत्रों और इससे जुड़े अंतिम-उपभोक्ता उद्योगों में भी महत्वपूर्ण व्यवधान पैदा कर सकती है. मेरा मानना ​​है कि एक बड़ा बदलाव आने वाला है. हमें बस कुछ समय के लिए रुककर देखना चाहिए. 

ये भी पढ़ें :  Rafale डील फाइनल: भारत ने 114 राफेल और 6 P8I एयरक्राफ्ट के लिए मुहर लगाई

7 लाख करोड़ रुपये डूबे 
बीएसई मार्केट कैप में शुक्रवार को भारी कमी आई. गुरुवार को बीएसई एमकैप 472.48 लाख करोड़ रुपये थे, जो 6.83 लाख करोड़ रुपये कम होकर 465.31 लाख करोड़ रुपये पर आ गया. वहीं अगर अमेरिकी मार्केट को देखें तो एक रिपोर्ट के मुताबिक, 3 दिनों के दौरान वहां करीब 90 लाख करोड़ रुपये साफ हुए हैं. 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *