Breaking
18 Nov 2026, Wed

मुख्यमंत्री ने उल्लास मेला का किया शुभारंभ

रायपुर

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में उल्लास साक्षरता अभियान के लगाई गई नवाचारी प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और असाक्षरों को अक्षर और अंक ज्ञान कराने के लिए यहां प्रदर्शित नवाचारी प्रयोगों की  सराहना की। राज्य के पांचों संभागों एवं एससीईआरटी द्वारा शिक्षा के प्रचार-प्रसार के लिए विभिन्न तरह के नवीन प्रयोगों पर आधारित प्रदर्शनी लगाई गई थी।

ये भी पढ़ें :  भाजपा नेता अनूप एंटनी जोसेफ ने कहा- कोचीन में 600 क्रिश्चियन परिवारों की भूमि पर वक्फ बोर्ड का दावा अवैध

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को बस्तर संभाग की प्रदर्शनी अवलोकन के दौरान अंकों की बनी खुमरी पहनाई गई और उन्हें लकड़ी से बनी गणेश जी की प्रतिमा भेंट की गई।  बिलासपुर संभाग के प्रदर्शनी में उन्हें शब्दों की बनी खुमरी भेंट की गई। प्रदर्शनी अवलोकन के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शासकीय शिक्षक शिक्षण महाविद्यालय के प्रशिक्षार्थियों  द्वारा निर्मित सबके लिए शिक्षा डिजिटल साक्षरता की थीम पर बनी रंगोली की सराहना की।

ये भी पढ़ें :  प्रदेश में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध, आपूर्ति पूरी तरह सामान्य: खाद्य विभाग

    रायपुर जिले के स्टाल में कठपुतली, गीत, रंगोली, चावल के माध्यम से वर्ण और अंकों का बुनियादी ज्ञान और कौशल के साथ साक्षर बनाने का कार्यक्रम का प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनी के माध्यम से खेल-खेल में वर्ण ज्ञान असाक्षरों को दिए गए। इसके अलावा दुर्ग, बस्तर, सरगुजा और बिलासपुर के भी स्टॉल लगाए गए। प्रदर्शनी में छतरी के माध्यम से वर्ण ज्ञान का नवाचार प्रदर्शित किया गया। उंगलियों के माध्यम से जोड़ने और घटाने की विधि, का प्रदर्शन किया गया।

ये भी पढ़ें :  पुष्कर मेले में श्रद्धालुओं को मिलेगी राहत, 100 से ज्यादा अतिरिक्त बसें चलाएगा रोडवेज

    इस दौरान वन मंत्री केदार कश्यप, विधायक सर्वपुंरदर मिश्रा, अनुज शर्मा,  मोतीलाल साहू, गुरु खुशवंत साहेब, स्कूल शिक्षा सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेश, साक्षरता मिशन संचालक राजेंद्र कटारा, समग्र शिक्षा प्रबंध संचालक संजीव झा, रायपुर कलेक्टर गौरव सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह उपस्थित थे।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *