Breaking
12 Nov 2026, Thu

खामेनेई की मौत से पाकिस्तान में बवाल: कराची में अमेरिकी दूतावास के पास हिंसक प्रदर्शन, कई घायल

इस्लामाबाद

ईरान के सर्वोच्च नेता आयातुल्लाह अली खामेनेई की हत्या के बाद पाकिस्तान के कराची शहर में हालात तनावपूर्ण हो गए। रविवार को माई कोलाची रोड स्थित अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के पास प्रदर्शन हिंसक रूप ले बैठा और प्रदर्शनकारियों की कानून-व्यवस्था बलों से झड़प हो गई।

जानकारी के अनुसार, शनिवार को तेहरान में हुए संयुक्त अमेरिकी-इस्राइली हवाई हमलों में खामेनेई की मौत के बाद गुस्सा भड़का। 1989 में आयातुल्लाह रुहोल्लाह खुमैनी के निधन के बाद खामेनेई ईरान के सर्वोच्च नेता बने थे और तीन दशक से अधिक समय तक देश का नेतृत्व किया।

ये भी पढ़ें :  कराची में अलग-अलग इलाकों में फायरिंग, 4 लोगों की मौत से दहशत फैल गई

पुलिस की कार्रवाई, कई लोग घायल
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया। इस दौरान कई लोग घायल हुए। घायलों को एंबुलेंस के जरिए सिविल अस्पताल कराची पहुंचाया गया। सिंध के गृह मंत्री जियाउल हसन लांजर ने कराची के अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक आजाद खान से घटना की विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है।

ये भी पढ़ें :  Exclusive ब्रेकिंग : RERA का अध्यक्ष कौन होगा? इसका निर्णय करने सोमवार को होगी महत्वपूर्ण बैठक...अध्यक्ष बनने अधिकारियों ने दिखाई जमकर दिलचस्पी

 

Share

By News Writer Editor

News Writer Near Ambuja Mall, Main Road Pandri Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *