IPL में चमके थे 11 पाकिस्तानी खिलाड़ी, फिर अचानक लगा बैन! जानिए क्या थी वजह

नई दिल्ली
एक बार फिर 28 मार्च से आईपीएल का आगाज होने जा रहा है। यह इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन होगा। इससे पहले 18 सीजन खेले जा चुके हैं और हर साल बिना किसी व्यवधान के यह टूर्नामेंट आयोजित हुआ है। आप सबको पता है कि आईपीएल में दुनिया के तमाम देशों के खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं, लेकिन पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर लंबे समय से आईपीएल खेलने को लेकर प्रतिबंध लगा हुआ है। हालांकि, एक ऐसा भी वक्त था, जब पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने आईपीएल में शिरकत की थी। एक दो नहीं, बल्कि आईपीएल के पहले सीजन में 11 पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने आईपीएल में हिस्सा लिया था। आईपीएल के पहले सीजन का खिताब राजस्थान रॉयल्स ने जीता था और इस चैंपियन टीम में सोहेल तनवीर, यूनिस खान और कामरान अकमल जैसे खिलाड़ी शामिल थे।

पाकिस्तान के 11 खिलाड़ी आईपीएल खेले
आईपीएल के पहले सीजन में जिन पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने शिकरत की थी उनमें बड़े- बड़े नाम शामिल हैं। इस टूर्नामेंट में शाहिद अफरीदी, शोएब अख्तर और मिसबा-उल-हक जैसे दिग्गजों ने हिस्सा लिया था। शोएब अख्तर, मोहम्मद हफीज, उमर गुल, सलमान बट्ट, जैसे चार खिलाड़ियों को शाहरूख खान के सह-मालिकाना हक वाली टीम कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीदा था। सोहेल तनवीर, यूनिस खान और कामरान अकमल पहली बार चैंपियन बनी टीम राजस्थान का हिस्सा थे। शाहिद अफरीदी डेक्कन चार्जर्स हैदराबाद की टीम का हिस्सा थे। शोएब मलिक और मोहम्मद आसिफ को डेल्ही डेयरडेविल्स ने अपनी टीम में शामिल किया था। पाकिस्तान के लंबे समय तक कप्तान रहे मिसबा-उल हक आरसीबी की टीम का हिस्सा थे।

ये भी पढ़ें :  छठे चरण में जैस्मीन का जलवा, आखिरी बोगी के बावजूद 3 शॉट की मजबूत बढ़त

IPL खेल चुके 11 पाकिस्तानी खिलाड़ियों की सूची
सोहेल तनवीर (राजस्थान रॉयल्स)
शाहिद अफरीदी (डेक्कन चार्जर्स)
शोएब अख्तर (कोलकाता नाइट राइडर्स)
मोहम्मद हफीज (कोलकाता नाइट राइडर्स)
यूनिस खान (राजस्थान रॉयल्स)
शोएब मलिक (दिल्ली डेयरडेविल्स)
उमर गुल (कोलकाता नाइट राइडर्स)
सलमान बट्ट (कोलकाता नाइट राइडर्स)
मिसबाह-उल-हक (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू)
कामरान अकमल (राजस्थान रॉयल्स)
मोहम्मद आसिफ (दिल्ली डेयरडेविल्स)

सोहेल तनवीर ने जीती थी पर्पल कैपस
इन 11 खिलाड़ियों में सोहेल तनवीर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे सीजन में 22 विकेट लिए थे और पर्पल कैप जीती थी। वे आईपीएल में पर्पल कैप जीतने वाले पहले और एकमात्र पाकिस्तानी खिलाड़ी हैं। सोहेल तनवीर ने आईपीएल के पहले सीजन में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन करते हुए अपने चार ओवर के स्पेल में 14 रन देकर 6 विकेट हासिल किए थे, जो आज भी आईपीएल इतिहास के शानदार गेंदबाजी स्पेल में से एक माना जाता है।

ये भी पढ़ें :  लवलीना और निकहत के नेतृत्व में एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप में उतरेगी भारतीय टीम

2009 में लगा बैन
2008 में आईपीएल के पहले सीजन के बाद ही मुंबई में आतंकी हमला हो गया, जिसने दोनों देशों के बीच आपसी सौहार्द को तोड़ दिया और तमाम अन्य रिश्तों के साथ क्रिकेट के रिश्ते भी टूट गए। रिश्ते खराब होने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने 2009 से पाकिस्तानी खिलाडियों के आईपीएल खेलने पर बैन लगा दिया। 2009 से 2026 तक कोई भी पाकिस्तान खिलाड़ी आईपीएल की नीलामी में नहीं खरीदा गया और इन खिलाड़ी के आईपीएल खेलने पर पूरी तरह से प्रतिबंध है।

ये भी पढ़ें :  IPL 2025 को मिली 840 अरब मिनट की व्यूअरशिप, फाइनल मैच ने तो बना डाला ये बड़ा रिकॉर्ड

अजहर महमूद ने ब्रिटिश नागरिक के रूप में खेला
अजहर महमूद ने पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के लिए 21 टेस्ट और 143 वनडे मैच खेले। अपने करियर के आखिरी समय में वे इंग्लैंड चले गए और उन्होंने ब्रिटिश पासपोर्ट हासिल करने के बाद बतौर ब्रिटिश खिलाड़ी आईपीएल में एंट्री मारी। उन्होंने अपना आईपीएल का पहला मुकाबला 20 अप्रैल 2012 को खेला था। दाएं हाथ के तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर अजहर महमूद ने 3 सीजन में कुल 23 IPL मैच खेले हैं। अजहर महमूद ने 29 विकेट लिए और 7.82 की इकोनॉमी रेट से रन दिए। बल्लेबाजी में भी उन्होंने औसत प्रदर्शन करते हुए 128.05 के स्ट्राइक रेट से 388 रन बनाए। वे 2012 से 2015 के बीच तीन सीजन तक इस लीग में खेले। 2012 और 2013 के IPL सीजन में पंजाब किंग्स (तब किंग्स XI पंजाब) के लिए खेला और बाद में 2015 के सीजन में KKR का प्रतिनिधित्व किया।

 

Share

Leave a Comment