Breaking
15 Nov 2026, Sun

अफगानिस्तान बनाम न्यूजीलैंड टेस्ट: बारिश के कारण चौथे दिन भी खेल रद्द

ग्रेटर नोएडा
अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच एकमात्र टेस्ट मैच के शुरू होने का इंतजार जारी है। दिल्ली-एनसीआर में लगातार बारिश के कारण लगातार चौथे दिन एक भी गेंद फेंके बिना खेल रद्द कर दिया गया। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने गुरुवार को एक बयान जारी कर यह जानकारी दी। इसमें आगे बताया गया है कि कल (शुक्रवार) सुबह आठ बजे मैच शुरू करने का निर्णय स्टेडियम का आकलन करने के बाद किया जाएगा। पिछले हफ्ते से शहर में लगातार बारिश हुई है और पहले दो दिन मैदान में खराब ड्रेनेज सिस्टम के कारण खेल बाधित रहा। फिर, तीसरे और चौथे दिन बारिश के कारण खेल नहीं हो पाया।

ये भी पढ़ें :  सीएसके सबसे ज्यादा संघर्ष अपनी ओपनिंग जोड़ी को लेकर कर रही, पूर्व क्रिकेटर ने CSK को दिए ये सुझाव

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पहले कहा था कि उन्हें इस टेस्ट की मेजबानी के लिए कानपुर और बेंगलुरु की पेशकश की गई थी, लेकिन उन्होंने ग्रेटर नोएडा को इसलिए चुना क्योंकि अन्य दो स्थानों का उपयोग बीसीसीआई मैचों (आगामी भारत-बांग्लादेश दूसरा टेस्ट और हाल ही में संपन्न दलीप ट्रॉफी का पहला राउंड) के लिए किया जा रहा था।

ये भी पढ़ें :  अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड की तूफानी साझेदारी ने पंजाब को 8 विकेट से हराया

मौजूदा टेस्ट विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा नहीं है, लेकिन आने वाले महीनों में श्रीलंका और भारत के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले कीवी टीम के पास परिस्थितियों के अनुकूल होने का मौका जरूर है। दूसरी ओर, अफगानिस्तान जिसने इस साल की शुरुआत में श्रीलंका और आयरलैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैच खेले हैं, 2021 के बाद से अपनी पहली रेड-बॉल जीत की तलाश में है।

ये भी पढ़ें :  IPL 2026 शेड्यूल हुआ जारी, पहले मैच में RCB से बेंगलुरु में भिड़ेगी SRH, जानें पूरी डिटेल

 

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *