मोहम्मद शमी का फूटा गुस्सा, 5 साल में झटके 130 विकेट, फिर भी टी20 में अनदेखी पर चयनकर्ताओं को घेरा

दिल्ली
मोहम्मद शमी भारतीय टीम में वापसी की कोशिशों में लगे हुए हैं। एक पॉडकास्ट के दौरान टी20 विश्व कप में नहीं चुने जाने पर उनका दर्द छलक गया। उन्होंने कहा कि अच्छे प्रदर्शन के बाद भी उन्हें टी20 का गेंदबाज नहीं समझा जाता।

5-6 सालों में 130 विकेट, फिर भी टी20 गेंदबाज नहीं हूं! मोहम्मद शमी का छलका दर्द
मोहम्मद शमी पिछले एक साल से भारत की टी20 और ओडीआई टीम से बाहर चल रहे हैं। वह ओडीआई में सबसे तेजी से 200 विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज हैं। टी20 फॉर्मेट में भी उनका रिकॉर्ड शानदार है, हालांकि टी20 इंटरनेशनल मैचों में वह कम दिखे हैं। आईपीएल के पिछले सीजन में उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं था लेकिन उससे पहले तक वह लगातार कुछ सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले चुनिंदा भारतीय गेंदबाजों में शामिल रहे। 2023 में पर्पल कैप तक जीता था। इसके बाद भी शायद उन्हें टी20 का गेंदबाज नहीं समझा जाता। इस पर शमी का दर्द छलका है। एक पॉडकास्ट में उन्होंने कहा कि पिछले 5-6 सालों में उन्होंने 130 के करीब विकेट लिए हैं, फिर भी उन्हें टी20 गेंदबाज नहीं समझा जाता तो वो क्या कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें :  CJI सूर्यकांत के आदेश से महाराष्ट्र में नई उलझन: जीतकर भी हार सकते हैं चुनाव?

शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में शमी ने कहा, ‘आईपीएल के बाद पिछला रिकॉर्ड उठाकर देख लीजिए कि अगर इंडियन बोलर आसपास भी हो मेरे, आईपीएल में भी, फिर भी मैं टी20 का बोलर नहीं हूं।’

इसके बाद होस्ट बोलते हैं कि आप आईपीएल में पर्पल कैप होल्डर हो फिर भी आपको टी20 का गेंदबाज नहीं मानते लोग, क्यों? इस पर शमी कहते हैं, 'लास्ट के 5-6 सालों में देख लीजिए कि 130 विकेटों के आसपास हैं। इससे ज्यादा आप क्या लोगे किसी बोलर से
इस पर शुभांकर ने पूछा कि इसकी क्या वजह है? आपने पीआर वगैरह पर पैसा खर्च नहीं किया, इसलिए ये होता है क्या?

ये भी पढ़ें :  टीचर्स डे पर सचिन तेंदुलकर की खास पहल, पिता की याद में शुरू की मेडिकल फेलोशिप

इसके जवाब में शमी कहते हैं कि हो सकता है।
मोहम्मद शमी टेस्ट में तो करीब दो-ढाई साल से बाहर हैं। वाइट बॉल इंटरनेशनल क्रिकेट में उनका पिछला मैच 2025 के चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल था, जिसे रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने जीता था। टूर्नामेंट में शमी भारत की तरफ से संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। उसके बाद से ही वह टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। इस बीच डोमेस्टिक क्रिकेट में भी वह लगातार अच्छा प्रदर्शन करते रहे लेकिन उन्हें न तो पिछले साल एशिया कप के स्क्वाड में जगह मिली और न ही इस साल टी20 क्रिकेट विश्व कप में। चयनकर्ताओं के इस फैसले पर तब कुछ एक्सपर्ट ने सवाल भी उठाए थे। 35 साल के शमी के अब 2027 के वनडे वर्ल्ड कप में खेलने को लेकर भी संदेह के बादल छाए हुए हैं।

ये भी पढ़ें :  WPL चैंपियन RCB पर पैसों की बारिश, दिल्ली कैपिटल्स को मिला क्या? देखें अवॉर्ड्स की पूरी लिस्ट

मोहम्मद शमी आईपीएल में भी शानदार प्रदर्शन करते आए हैं लेकिन पिछला सीजन उनके लिए अच्छा नहीं गया था। आईपीएल 2025 में वह सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा थे लेकिन 9 मैच में सिर्फ 6 विकेट ही चटका पाए थे। इस बार वह लखनऊ सुपर जॉइंट्स का हिस्सा हैं।

शमी 2019 से लेकर 2024 तक लगातार आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाजों में से एक रहे हैं। उन्होंने पंजाब किंग्स की तरफ से 2019 में 19 विकेट, 2020 में 20 विकेट और 2021 में 19 झटके थे। 2022 में शमी गुजरात टाइटंस के साथ चले गए और उन्होंने 20 विकेट झटके। आईपीएल 2023 में उन्होंने 28 विकेट झटके और पर्पल कैप जीता। आईपीएल 2024 में वह नहीं खेले थे और पिछले साल यानी आईपीएल 2025 में वह सिर्फ 6 विकेट ही ले पाए थे।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment