Breaking
24 Nov 2026, Tue

भाजपा ने प्रदेश को फेक एनकाउंटर की राजधानी बना दिया: अखिलेश यादव

लखनऊ

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने यूपी को फर्जी एनकाउंटर की राजधानी बना दिया है। सुल्तानपुर डकैती कांड में मंगेश यादव को घर से उठाकर मार दिया गया। मंगेश की हत्या की गई है। एनकाउंटर के समय जो पुलिसकर्मी था वो चप्पल में था। यूपी में झूठे एनकाउंटर हो रहे हैं। अभी तक एनकाउंटर में सबसे ज्यादा पीडीए के लोग मारे गए हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि मठाधीश और माफिया में ज्यादा फर्क नहीं होता है।

अयोध्या में भाजपा ने जमीनों की लूट की, हम विश्वस्तर का शहर बनाएंगे
अखिलेश यादव ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने अयोध्या में जमीनों की लूट की है। इसमें अधिकारी भी शामिल हैं। गरीबों की जमीन सस्ते दामों पर ली और फिर सर्किल रेट बढ़ा दिए। उन्होंने कहा कि अयोध्या को विश्वस्तर का शहर बनाया जाना चाहिए। इसके लिए दिमाग लगता है। जब हमारी सरकार आएगी तो अयोध्या को विश्वस्तर का शहर बनाएंगे। गरीबों को अगर सर्किल रेट बढ़ाकर दाम देना पड़ेगा तो देंगे।

ये भी पढ़ें :  मोतिगरपुर थाना क्षेत्र में कुछ अराजकतत्वों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किया

समाजवादी पार्टी ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सपा नेता पवन पांडेय ने अखिलेश यादव की प्रेस कांफ्रेंस में जानकारी दी है। भाजपा नेताओं ने अयोध्या में सेना की जमीन कब्जा ली है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में जमीन कब्जाने का काम भाजपा नेता, सरकार और अधिकारी मिलकर कर रहे हैं। सपा नेता ने आरोप लगाया कि विकास की परियोजनाओं के बहाने गरीबों की जमीन को लूटा जा रहा है। कालाबाजारी की जा रही है। उन्होंने रजिस्ट्री के कागज मीडिया में भी दिखाए और अखिलेश यादव को सौंपे।

ये भी पढ़ें :  सीएम योगी के विजन ने यूपी को बनाया एक्सप्रेसवे स्टेट, विकास की नई इबारत लिख रहा प्रदेश

लोगों को हाथ-पांव बांधकर गोली मारकर घायल किया जा रहा है
यूपी विधानसभा में नेता विपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने योगी सरकार पर फर्जी एनकाउंटर करवाने के आरोप लगाए। कहा कि कुछ लोगों को पकड़कर हाथ-पांव बांध दिए जाते हैं और गोली मारकर घायल कर दिया जाता है। इस तरह एनकाउंटर किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हत्या, लूट और डकैती की घटनाएं बढ़ रही हैं। प्रदेश में अपराध बेलगाम हैं।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *