रायपुर में बच्चों को मिला गोलियों का जखीरा, जांच में जुटी पुलिस

रायपुर

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में चौकाने वाला मामला सामने आया है। पुलिस महकमे में हड़कंप उस वक्त मच गया, जब बंदूक की गोलियों का बड़ा जखीरा बरामद हुआ। गोलियों का जखीरा नाला में मछली पकड़ने गए बच्चों को मिला। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची तेलीबांधा पुलिस गोलियों को जब्त कर लिया है। हालांकि ये आवाजी या अभ्यास किए जाने वाले कारतूस हैं या जिंदा कारतूस यह जांच के बाद ही पता चलेगा।

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड, पत्तों पर जमी बर्फ की चादर

नाला में मिली राइफल की 70 गोलियां एलएमजी जैसे राइफल में इस्तेमाल होती है। जिसे अब पुलिस गोलियों को जब्त कर मामले की जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार इन गोलियों का इस्तेमाल सुरक्षा बलों द्वारा किया जाता है। एसएलआर, AK-47, इंसास, थ्री नॉट थ्री इन बंदूकों की गोली बरामद हुई है।

ये भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री साय से केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे की मुलाकात, कोयला क्षेत्र के विकास और CSR फंड से जनकल्याणकारी कार्यों को बढ़ावा देने पर हुई चर्चा

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम फुंडहर के छोकरा नाला में मछली पकड़ने वाले बच्चों को कारतूस मिले। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और नाले से कुल 84 कारतूस और दो खाली खोखा बरामद किया गया है। उक्त कारतूस में 303 बोर, एमएमके, इंसास आदि के कारतूस जब्त हुआ है। 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment