Breaking
24 Nov 2026, Tue

यूपी में नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन के लिए कोल इंडिया और उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम ने किया समझौता

यूपी में नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन के लिए कोल इंडिया और उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम ने किया समझौता 

संयुक्त उपक्रम के तहत प्रदेशभर में सौर, पवन, फ्लोटिंग सोलर और पंप्ड स्टोरेज परियोजनाओं का होगा विकास

ऊर्जा सुरक्षा को सशक्त बनाने, स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन बढ़ाने और सतत आर्थिक विकास को गति देने की दिशा में रणनीतिक साझेदारी

लखनऊ
उत्तर प्रदेश में स्वच्छ एवं नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र को नई गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) और उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (यूपीआरवीयूएनएल) ने राज्य में नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के विकास के लिए संयुक्त उपक्रम समझौते (Joint Venture Agreement) पर हस्ताक्षर किए। यह समझौता यूपीआरवीयूएनएल के प्रबंध निदेशक मयूर माहेश्वरी तथा कोल इंडिया लिमिटेड के निदेशक (बिजनेस डेवलपमेंट) आशीष कुमार की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस अवसर पर इन्वेस्ट यूपी के पीएसयू प्रमुख सुबोध दीक्षित और कोल इंडिया लिमिटेड व यूपीआरवीयूएनएल के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें :  जनता दर्शन में सीएम की सीख: बच्चे से पूछा पढ़ाई का हाल, बोले- किताबों से दोस्ती करो, सोशल मीडिया कम चलाओ

यह रणनीतिक साझेदारी स्वच्छ ऊर्जा के विस्तार को तेज़ करने और प्रदेश की दीर्घकालिक ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इसके माध्यम से देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड और प्रदेश की प्रमुख विद्युत उत्पादन कंपनी यूपीआरवीयूएनएल मिलकर विश्वस्तरीय नवीकरणीय ऊर्जा अवसंरचना विकसित करेंगे, जो उत्तर प्रदेश की बढ़ती विद्युत आवश्यकताओं को टिकाऊ, पर्यावरण-अनुकूल और भविष्य उन्मुख समाधान उपलब्ध कराएगी।

समझौते के तहत एक नई संयुक्त उद्यम कंपनी का गठन किया जाएगा, जिसमें कोल इंडिया लिमिटेड की 51 प्रतिशत तथा यूपीआरवीयूएनएल की 49 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी। यह कंपनी ग्राउंड-माउंटेड सोलर, फ्लोटिंग सोलर, रूफटॉप सोलर, पवन ऊर्जा, पंप्ड स्टोरेज परियोजनाओं सहित पारस्परिक सहमति से तय अन्य स्वच्छ ऊर्जा परियोजनाओं के विकास, वित्तपोषण, निर्माण, संचालन और रखरखाव का कार्य करेगी।

ये भी पढ़ें :  यूपी में वोटर लिस्ट को लेकर बड़ा बदलाव, एक परिवार के सभी सदस्यों के नाम एक ही पोलिंग बूथ पर होंगे

यह साझेदारी कोल इंडिया लिमिटेड की वित्तीय क्षमता, परियोजना क्रियान्वयन दक्षता और नवीकरणीय ऊर्जा विशेषज्ञता को यूपीआरवीयूएनएल के विद्युत उत्पादन अनुभव एवं उत्तर प्रदेश की ऊर्जा आवश्यकताओं की गहरी समझ के साथ जोड़ती है। दोनों संस्थाएं मिलकर सौर, पवन, फ्लोटिंग सोलर और पंप्ड स्टोरेज जैसी उच्च गुणवत्ता वाली नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं का विकास करेंगी, जिससे राज्य में विश्वसनीय बिजली आपूर्ति, स्वच्छ ऊर्जा की उपलब्धता और कार्बन उत्सर्जन में कमी सुनिश्चित होगी। 

यह संयुक्त उपक्रम उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता विकसित कर ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करेगा और सतत आर्थिक विकास को गति देगा। कोल इंडिया स्वच्छ ऊर्जा निवेश के माध्यम से एक एकीकृत ऊर्जा कंपनी के रूप में आगे बढ़ रही है, जबकि यूपीआरवीयूएनएल प्रदेश में विश्वसनीय एवं किफायती विद्युत आपूर्ति तथा हरित ऊर्जा अवसंरचना के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

ये भी पढ़ें :  यमुना में नहाते समय 6 किशोरियां डूबीं, 4 की मौत, 2 गंभीर, हुआ दर्दनाक हादसा

इस संयुक्त उपक्रम समझौते के अवसर पर यूपीआरवीयूएनएल, कोल इंडिया लिमिटेड तथा इन्वेस्ट यूपी के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में यूपीआरवीयूएनएल के निदेशक (पी एंड सी) एस.के. दत्ता, निदेशक (वित्त) घनश्याम शर्मा, मुख्य अभियंता अनुराग वाजपेयी, अधीक्षण अभियंता संजय गुप्ता तथा अधिशासी अभियंता अभिषेक श्रीवास्तव उपस्थित रहे। वहीं, कोल इंडिया लिमिटेड की ओर से अधिशासी निदेशक (नवीकरणीय ऊर्जा) तुषार कुमार, राज्य प्रमुख बिनोद कुमार एवं वरिष्ठ प्रबंधक जितेंद्र सिंह ने सहभागिता की। सभी अधिकारियों ने इस रणनीतिक साझेदारी को उत्तर प्रदेश में स्वच्छ ऊर्जा निवेश, ऊर्जा सुरक्षा तथा सतत औद्योगिक विकास को नई गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण और दूरदर्शी पहल बताया।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *