Breaking
24 Nov 2026, Tue

सीएम योगी कल अयोध्या में देंगे सौगात, 100 से अधिक योजनाओं का शुभारंभ

लखनऊ
सीएम योगी कल यानी शुक्रवार को अयोध्या में सौगातों की बारिश करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बीकापुर विधानसभा को 100 से अधिक योजनाओं की सौगात देंगे। इन योजनाओं में राजकीय महाविद्यालय शाहगंज बीकापुर, पंपिंग स्टेशन रामनगर धौरहरा, ड्रग वियर हाउस बीकापुर जैसी प्रमुख बड़ी परियोजना शामिल है। खास ये है कि इस दौरान मुख्यमंत्री उद्घाटन एवं शिलान्यास कार्यक्रम के बाद जनसभा को संबोधित करेंगे। इसमें 15 से 20 स हजार की भीड़ जुटाने की तैयारी की जा रही है।

विधायक बीकापुर डॉ. अमित सिंह चौहान ने बताया कि मुख्यमंत्री 10 जुलाई को सुबह लगभग साढ़े आठ बजे ब्लॉक परिसर में स्थापित पूर्व सिंचाई मंत्री मुन्ना सिंह चौहान की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इस दौरान सौ से अधिक परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे। कार्यक्रम से 48 घंटे पहले मुख्यमंत्री के आगमन की सूचना मिलने के बाद जिला एवं स्थानीय प्रशासन पूरी तरह हाई अलर्ट है। बुधवार को सुबह डीएम शशांक त्रिपाठी, एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर, एसएसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी, सीओ सदर प्रतीक कुमार एसडीएम सोहावल सविता राजपूत के साथ सोहावल ब्लॉक मुख्यालय पहुंचे। इस दौरान घंटे भर कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर रूपरेखा तैयार की गई।

ये भी पढ़ें :  भारत मौसम विभाग ने 10 और 11 सितंबर 2024 के लिए मध्य भारत में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई

स्थापित मूर्ति के आवरण के बाद मुख्यमंत्री पौध रोपण करेंगे
ब्लॉक परिसर में स्थापित मूर्ति के आवरण के बाद मुख्यमंत्री पौध रोपण करेंगे। इसके बाद जनसभा को संबोधित करेंगे। इसे लेकर ब्लाक मुख्यालय से करीब तीन सौ मीटर दूर दक्षिण दिशा में नगर पंचायत खिरौनी निवासी किसानों के खाली पड़े खेतों में जनसभा के लिए पंडाल के साथ पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों की मौजूदगी में हैलीपेड निर्माण कराने की कवायद शुरू की गई। इस दौरान एसडीएम सविता राजपूत समेत तहसीलदार प्रदीप कुमार सिंह,नायब तहसीलदार रेशु जैन, सहित नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी आरती श्रीवास्तव, बीडीओ सोहावल हरीशचंद्र सिंह, सीएचसी प्रभारी डॉ. आकांक्षा वर्मा आदि मौजूद थे।

ये भी पढ़ें :  गौतम गंभीर के कार्यकाल विस्तार पर चर्चा, 2028 तक बने रह सकते हैं कोच

आज बांदा में 10 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी
वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को बांदा पहुंचकर जिले को 710 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। उन्होंने 229 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रदेश सरकार बुंदेलखंड को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है और इसे धरती का स्वर्ग बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा और कांग्रेस की सरकारों ने विकास के बजाय क्षेत्र को डकैत दिए और युवाओं के हाथों में रोजगार के बजाय तमंचा थमा दिया। उन्होंने कहा कि पहले विकास का पैसा कब्रिस्तानों की बाउंड्रीवाल पर खर्च होता था, जबकि आज वही धन मंदिरों के सुंदरीकरण और जनकल्याणकारी कार्यों पर लगाया जा रहा है

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *