Breaking
20 Nov 2026, Fri

CM विजय की मंत्रियों को सख्त चेतावनी, भ्रष्टाचार में नाम आया तो जाएगी कुर्सी

चेन्नई

अभिनेता से राजनेता बने विजय की अगुवाई वाली तमिलनाडु सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है. सीएम विजय की अगुवाई वाली सरकार ने वित्तीय गड़बड़ी और रिश्वतखोरी के आरोप में ग्रेटर चेन्नई कॉर्पोरेशन के छह अधिकारियों को निलंबित कर दिया है. भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में इस बड़े एक्शन के बाद सीएम विजय ने अब अपने मंत्रियों को भी दो टूक संदेश दे दिया है। 

ये भी पढ़ें :  शपथ लेते ही बड़ा कदम, विजय ने तुरंत दिया इस्तीफा

सीएम विजय ने मंत्रियों को भी भ्रष्टाचार के मामलों में नाम आने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दे दी है. उन्होंने कहा है कि ऐसे व्यक्तियों को तुरंत ही मंत्री पद से हटा दिया जाएगा. भ्रष्टाचार के मामलों में जिस किसी भी मंत्री का नाम आएगा, उसके खिलाफ किसी भी तरह की नरमी नहीं बरती जाएगी. सीएम ने मंत्रियों को साफ संदेश दे दिया है कि भ्रष्टाचार के आरोप लगे तो मंत्री की कुर्सी जाएगी। 

ये भी पढ़ें :  जेडीयू राज्यसभा सांसद संजय झा ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की, यात्री सुविधाओं के विस्तार के लिए सौंपा ज्ञापन

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार भ्रष्टाचार को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति पर चल रही है और हम भ्रष्टाचार मुक्त शासन चलाएंगे. गौरतलब है कि भ्रष्टाचार को लेकर सीएम विजय की जीरो टॉलरेंस नीति पर कार्रवाई करते हुए जीसीसी कमिश्नर समीरन ने छह अधिकारियों को निलंबित कर उनके खिलाफ आपराधिक कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए थे। 

ये भी पढ़ें :  मध्य प्रदेश भाजपा संगठन राष्ट्रीय स्तर पर छाया, सदस्यता अभियान की सफलता पर नड्डा ने की सराहना

 खास बातचीत में यह भी कहा था कि निलंबन सिर्फ शुरुआती कार्रवाई है और जांच पूरी होने के बाद यह तय किया जाएगा कि संबंधित अधिकारी को सेवा से बर्खास्त किया जाए या उसे वीआरएस लेने का विकल्प दिया जाए। 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *