Breaking
24 Nov 2026, Tue

सावन का पहला सोमवार, आस्था की हिलोरों से शिवमय हुआ प्रदेश

सावन का पहला सोमवार, आस्था की हिलोरों से शिवमय हुआ प्रदेश

योगी सरकार की ओर से सुरक्षा, सुगम दर्शन और मूलभूत सुविधाओं का था पूरा इंतजाम 

हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजी काशी से लेकर मेरठ तक की धरती 

-कानपुर, वाराणसी और प्रयागराज मंडल में उमड़ा भक्तों का अपार जनसैलाब

*लखनऊ
 सावन के पहले सोमवार पर पूरा प्रदेश शिवमय हो उठा। भोर की पहली किरण फूटने से पहले ही शिवालयों के शिखर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से गूंज उठे। कहीं कतारें रात के अंधेरे में ही लगनी शुरू हो गईं, तो कहीं तड़के साढ़े तीन बजे भक्तों के कदम मंदिर की ओर बढ़ चले। यह करोड़ों हृदयों में उमड़ी आस्था की वह लहर थी जिसने काशी से मेरठ और प्रयागराज तक पूरे प्रदेश को एक ही भाव-सूत्र में पिरो दिया। इस अपार आस्था को सुव्यवस्थित रूप देने के लिए योगी सरकार की ओर से सुरक्षा, सुगम दर्शन और मूलभूत सुविधाओं का पूरा इंतजाम था। 

शिव के स्वागत में बिछी भक्ति की चादर
काशी विश्वनाथ धाम में बाबा के स्वागत का दृश्य किसी उत्सव से कम न था। देर रात से पहुंचे श्रद्धालुओं का पुष्पवर्षा कर अगवानी हुई, मानो स्वयं भोलेनाथ धरती पर उतर आए हों। नाथ नगरी बरेली में बाबा को 'श्री शंकर स्वरूप' में सजाया गया। यह श्रृंगार भक्तों के लिए किसी दिव्य दर्शन से कम नहीं था। नगर में दो स्थानों पर विशाल भंडारों का आयोजन हुआ, जहां जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने स्वयं पुष्पमालाएं पहनाकर भक्तों का उत्साह बढ़ाया और प्रसाद वितरण में हाथ बंटाया। कांवड़ यात्रियों के लिए विश्राम गृह से लेकर मेडिकल कैंप तक हर सुविधा पहले से तैयार रखी गई। यह योगी सरकार की उस सोच का प्रतिबिंब है, जिसमें आस्था और व्यवस्था को साथ लेकर चलने का संकल्प झलकता है।

ये भी पढ़ें :  जेवर में 1,219 करोड़ रुपये से लग रहा सीएनएच का ट्रैक्टर विनिर्माण संयंत्र, 1,200 लोगों को मिलेगा रोजगार

सुरक्षा के हर घेरे को पार किया शिवभक्ति ने
सावन के पहले सोमवार पर मेरठ, बागपत, गाजियाबाद और बुलंदशहर के शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। मंदिरों के बाहर सुबह से लगी लंबी कतारों में हर चेहरे पर वही एक भाव था, भोले की भक्ति में समर्पण। मेरठ के सिद्धपीठ औघड़नाथ मंदिर में साढ़े तीन बजे से ही श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए पहुंचने लगे थे। भीड़ के इस विशाल रूप को देखते हुए पुलिस ने त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा तैयार किया। मंदिर परिसर और आसपास का क्षेत्र ड्रोन कैमरों की चौकस निगरानी में रहा, डॉग स्क्वाड और क्विक रिस्पॉन्स टीम भी हर पल मुस्तैद दिखी।  बागपत के ऐतिहासिक पुरा महादेव परशुरामेश्वर मंदिर में भगवान आशुतोष के जलाभिषेक के लिए हजारों श्रद्धालु उमड़ पड़े। बुलंदशहर के शिकारपुर तहसील क्षेत्र स्थित प्राचीन बरासऊ शिव मंदिर में भी भक्तों की विशेष भीड़ देखी गई। पास ही स्थित श्री द्वादश महालिंगेश्वर मंदिर में भी भक्तों का तांता घंटों तक कतार में खड़ा रहा, हर कोई धैर्यपूर्वक अपनी बारी की प्रतीक्षा करता दिखा।

ये भी पढ़ें :  दीपावली पर खूब दौड़ी यूपी-112 की पीआरवी, तीन दिन में 2.05 लाख से अधिक को पहुंचाई मदद

संगम की लहरों में घुली शिव भक्ति
प्रयागराज मंडल के इनपुट के अनुसार, संगम नगरी में सावन का पहला सोमवार आस्था और लोक परंपराओं के एक अनोखे संगम का साक्षी बना। सृष्टि सृजन के समय सबसे पहले गंगा तट पर स्थापित माने जाने वाले दशाश्वमेध घाट के ब्रह्मेश्वर महादेव मंदिर के साथ-साथ मनकामेश्वर मंदिर, अरैल के सोमेश्वर महादेव और गोविन्दपुर के गंगेश्वर महादेव मंदिर में सुबह से ही शिवभक्तों की कतारें लगी रहीं, जैसे संगम की लहरें स्वयं शिव भक्ति का संदेश लेकर घाट-घाट पहुंच रही हों। कालिंदी के तट पर आयोजित प्रयाग की परंपरागत अश्व दौड़ ने भी भक्तों को खूब रोमांचित किया।

ये भी पढ़ें :  Yogi Adityanath बोले- यूपी में नवरात्र से रमजान तक हर त्योहार भयमुक्त, सरकार के 9 साल पूरे

भक्ति और व्यवस्था का संगम
काशी से बरेली, मेरठ मंडल से प्रयागराज मंडल तक, सावन के इस पहले सोमवार ने पूरे प्रदेश को एक ही आस्था की डोर में बांध दिया। हर घाट, हर मंदिर, हर गली में एक ही स्वर गूंजता रहा- हर-हर महादेव, बम-बम भोले। इस असीम श्रद्धा को सहेजने के लिए योगी सरकार ने सुरक्षा और सुविधा के हर पहलू पर पहले से तैयारी की। ड्रोन निगरानी, बहुस्तरीय पुलिस बल, चिकित्सा शिविर, विश्राम गृह और विशेष यातायात प्रबंधन रहा, ताकि आस्था की यह यात्रा किसी भी भक्त के लिए बाधा न बने। यह सावन का पहला सोमवार केवल एक तिथि नहीं, बल्कि प्रदेश की सामूहिक चेतना में उमड़ी उस भक्ति-लहर का प्रमाण बनकर सामने आया, जो हर वर्ष और गहरी होती जा रही है।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *