हांसी
जिले के गांव सुल्तानपुर के 17 वर्षीय पहलवान सतिंदर मलिक ने अजरबैजान के बाकू में आयोजित अंडर-17 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में लगातार दूसरी बार स्वर्ण पदक जीतकर भारतीय कुश्ती के इतिहास में अपना नाम दर्ज करा दिया। 60 किलोग्राम फ्रीस्टाइल वर्ग के फाइनल में उन्होंने रूस के सर्गेई कर्मरियन को 3-1 से हराकर अपना विश्व खिताब बरकरार रखा।
इसके साथ ही सतिंदर, दो बार के ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार के बाद लगातार दो अंडर-17 (कैडेट) विश्व खिताब जीतने वाले भारत के दूसरे पुरुष फ्रीस्टाइल पहलवान बन गए। विश्व चैंपियनशिप से करीब दो महीने पहले अभ्यास के दौरान गर्दन में चोट लगने से उनका प्रशिक्षण प्रभावित हो गया था।
फिजियोथेरेपी और सीमित अभ्यास के बीच उन्होंने वापसी की और विश्व मंच पर फिर अपनी बादशाहत साबित कर दी। पूरे टूर्नामेंट में उनकी तकनीकी कुश्ती, तेज आक्रमण और मजबूत बचाव के सामने कोई प्रतिद्वंद्वी टिक नहीं सका।
स्वदेश लौटने पर सुल्तानपुर गांव में सतिंदर का भव्य स्वागत हुआ। ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से सम्मानित कर उन्हें कंधों पर बैठाकर विजय जुलूस निकाला। इंटरनेशनल कोच संजय मलिक ने कहा कि सतिंदर की अनुशासित तैयारी और निरंतर सीखने की क्षमता उन्हें अन्य पहलवानों से अलग बनाती है।
सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल
दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण
सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है।
वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है।
अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है।
सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे।
उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित।
आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp)
Email- hrnewswriter@gmail.com