Breaking
24 Nov 2026, Tue

जयपुर में भेड़ों को ढूंढने का जिम्मा आठ सदस्यीय टीम को सौंपा जिम्मा, SP ने गठित की SIT

नई दिल्ली
राजस्थान की राजधनी जयपुर में भेड़ चोरी की घटनाएं इतनी बढ़ गईं कि अब एसपी ने एक एसआईटी का गठन किया है, जो चोरी हुई भेड़ों को ढूंढेगी और साथ ही आरोपियों का भी पता लगाएगी। मामला जयपुर में किशनगढ़ रेनवाल थाने इलाके का है, जहां पर अलग-अलग जगहों से अब तक 40 भेड़ें चोरी होने की शिकायत दर्ज हो चुकी हैं। जानकारी के अनुसार भेड़ चोरी की बढ़ती घटनाओं से गुर्जर समाज के बीच रोष व्याप्त हो गया, जिसके बाद समाज के लोगों ने थाने का घेराव करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। गुर्जर महासभा और समाज के लोगों ने पुलिस को भेड़ों को बरामद करने का ज्ञापन भी सौंपा।

ये भी पढ़ें :  आर्थिक संकट में पाकिस्तान को राहत: IMF ने दी 1.3 अरब डॉलर की नई फंडिंग

आठ सदस्यीय एसआईटी गठित
इसके बाद जयपुर ग्रामीण के एसपी ने मामले की गंभीरता को समझते हुए इसके लिए एसआईटी गठित करने का निर्देश दिया। एसपी के निर्देशानुसार आठ सदस्यीय एसआईटी गठित की गई है, जिसे चोरी हुई भेड़ों को बरामद करने और आरोपियों को गिरफ्तार करने का जिम्मा सौंपा गया है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *